jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

9वीं की छात्रा से गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका, शादी में आई थी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 पटना| जिले के धनरूआ थाना क्षेत्र का है जहां 9वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज घटना हुई है. घटना को दो बदमाशों ने अंजाम दिया है. पीड़ित छात्रा अपने रिश्ते के भाई की शादी में उसके घर आई थी, जहां से दो बदमाश उसे मंदिर में परछावन के दौरान उठा ले गए और सुनसान जगह पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया|

- Install Android App -

. बताया जा रहा है कि 13 वर्षीय 9वीं की छात्रा अपनी मां के साथ धनरूआ थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने रिश्ते के भाई के शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहुंची थी\ छात्रा के रिश्ते में लगने वाले भाई की बारात निकल रही थी और मंदिर पर परिछावन हो रहा थी. इसी बीच दो बदमाश रोहित और सौरभ वहां पहुंचे और लोगों की नजरों से बचते हुए छात्रा को अगवा कर अपने साथ लेकर चले गए|

पीड़िता की मां को लगा कि उसकी बेटी घर चली गई है, जिसके बाद वह भी घर लौट आई लेकिन बेटी घर में नहीं थी, जिसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल रहा था. दोनों आरोपी पीड़िता को पटना-गया मार्ग स्थित एक पुल के नीचे सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ दोनों ने जबरन रेप किया.|लड़की की इज्जत लूटने के बाद आरोपी उसे वापस मंदिर के पास छोड़कर फरार हो गए|