jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

GUJRAT- Junagadh NEWS :अवैध दरगाह को लेकर जबरदस्त बवाल,लोग भड़क गए,पुलिस चौकी पर हमला तोड़फोड़ कर वाहनों को आग के हवाले कर दिया

जूनागढ़ नगर पालिका द्वारा दरगाह को नोटिस दिया गया और पांच दिन में दरगाह की वैधता को लेकर कागजात जमा करने का निर्देश दिया है।

मकड़ाई एक्सप्र्रेस 24 गुजरात | जूनागढ़ में बीती रात अवैध दरगाह को लेकर सैकड़ों लोगों की भीड़ ने जबरदस्त बवाल किया है। दरअसल, दरगाह के अवैध निर्माण को लेकर प्रशासन ने नोटिस जारी किया था। उसके बाद लोग भड़क गए और पुलिसकर्मयों को ही निशाना बना दिया। भीड़ ने जमकर पथरबाजी की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब भीड़ को काबू करने के लिए गई तो पुलिस पर भी हमला किया गया। उपद्रवियों ने पुलिस चौकी पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी और वाहनों को आग के हवाले कर दिया।

जूनागढ़  में अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत एक दरगाह को हटाने के नोटिस पर हंगामा मच गया है। गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिसमें डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि, पथराव के चलते एक व्यक्ति की मौत हुई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज से दंगाईयों की पहचान की जा रही है।

- Install Android App -

क्या है पूरा मामला

गुजरात के जूनागढ़ (Junagadh) के एसपी रवि तेजा वासमसेट्टी ने बताया कि, जूनागढ़ में मजेवाड़ी गेट के पास एक दरगाह है। जूनागढ़ नगर पालिका द्वारा दरगाह को नोटिस दिया गया और पांच दिन में दरगाह की वैधता को लेकर कागजात जमा करने का निर्देश दिया। शुक्रवार रात करीब 500-600 लोगों की भीड़ दरगाह के पास जमा हो गई। पुलिस ने लोगों से सड़क जाम ना करने की निवेदन की लेकिन रात सवा दस बजे के करीब गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं पथराव में एक डीएसपी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने 174 लोगों को हिरासत में लिया है। एसपी ने बताया कि, एक व्यक्ति की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया पथराव के चलते उसकी मौत हुई है लेकिन मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है। उपद्रवियों ने हंगामे के दौरान कुछ वाहनों में आग लगा दी। घटना को राज्य के गृह विभाग ने गंभीरता से लिया है और पुलिस के आला अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं।