jhankar
ब्रेकिंग
वनोपज संग्रहण के लिए अकेले ना जाए, मानव वन्यजीव संघर्ष से बचने के लिए रखी जाए सावधानियाँ पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ. अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम सम्पन्न फिल्मी ड्रामा: सगाई टूटने के बाद भी बारात लेकर पहुँचा पहला प्रेमी, पुलिस के हस्तक्षेप से सुलझा मामला बड़झिरी में अग्नि दुर्घटना पीड़ितों को एसडीएम में राहत सामग्री का वितरण किया ग्वालियर में आमखो-कस्तूरबा रोड एक साल तक रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने किया डायवर्जन प्लान का ऐलान प्रदेश में राइस मिल उद्योग संकट में, 700 मिलें बंद होने से बढ़ी चिंता! पीथमपुर में विस्फोट से 4 की मौत, यूनियन कार्बाइड द्वारा कचरा निपटान में हुआ हादसा गोरस मोबाइल ऐप से पशुपालकों को मिलेगी जानकारी, बढ़ेगा दूध उत्पादन, पशुपालकों की आय में होगा इजाफा भोपाल में 11 तोला सोने की लूट की साजिश, डॉक्टर की महिला मित्र ने प्लान किया था, दो गिरफ्तार जबलपुर में एडवांस धनुष तोप का सफल ट्रायल, अब पोकरण में होगा परीक्षण

UP News : आला हजरत परिवार की पूर्व बहू निदा खान ने यूसीसी केे समर्थन में प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

 मुस्लिम महिलाओं पर हमेशा तीन तलाक की तलवार लटकी रहती है|

 समान नागरिक संहिता से उनका भविष्य सुरक्षित होगा-निदा खान 

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उ.प्र. :  बरेली के आला हजरत दरगाह का दुनिया भर में नाम है. आला हजरत परिवार की बहू रहीं निदा खान ने समान नागरिक संहिता का समर्थन किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उन्हें धन्यवाद दिया है| उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं पर हमेशा तीन तलाक की तलवार लटकी रहती है. समान नागरिक संहिता से उनका भविष्य सुरक्षित होगा. बता दें कि निदा खान तीन तलाक के खिलाफ लड़ाई लड़ चुकी हैं|

आला हजरत बरेली की बहू रहीं निदा खान केंद्र सरकार द्वारा यूसीसी के समर्थन मे उतर आई हैं. निदा खान सहित सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने समान नागरिकता का समर्थन कर प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है| निदा खान ने कहा कि तीन तलाक की तलवार लटकी रहती थी. कभी मुस्लिम महिलाओं के अधिकार उनके पति दूसरी पत्नी लाकर छिनकर दे देता है|उनके बच्चों को भी उनका हक छीन लिया जाता है. मेरे पति ने भी मेरे सभी अधिकार छीनकर दूसरी पत्नी को दिए| ऐसी महिलाएं विधवा से भी बदतर जीवन जीती है| अब इससे हमारे अधिकार सुरक्षित रहेंगे और इसलिए मुस्लिम महिलाएं इसका समर्थन करती है|

निदा खान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओं को सुरक्षा मिली है| अब आने वाला कल भी सुरक्षित होगा | केंद्र सरकार ने समान नागरिकता के लिए कानून का मंथन को मसौदा तैयार कर पेश किया जाना है. कानून पास हो जाने के बाद भारत में सभी धर्मों का एक कानून बन जाने से बड़ा लाभ मिल जाएगा|