jhankar
ब्रेकिंग
गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर...

Harda mp news: बेटे ने किया नाबालिग से दुष्कर्म,  बाप ने बेटे के दुष्कर्म का वीडियो किया वायरल !

जी हां। सिराली में कलयुगी बाप बेटे की कहानी सामने आई है। जिसमे बेटा 2019 में एक नाबालिग से दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लेता है। फिर नाबालिग के पिता पर दबाव बनाने के लिए कलयुगी बेटे का बाप उस वीडियो को गांव के व्हाट्सएप्प ग्रुप में 2023 में वायरल कर देता है।  अब नाबालिग पीड़िता बेटी का पिता बेटी को न्याय दिलाने व परिवार की छवि खराब करने संबंधी अपनी शिकायत लेकर थाना कोतवाली पहुंचे। 

पीड़िता नाबालिग के पिता 2019 के दुष्कर्म मामले में तथा आरोपी के पिता द्वारा पीड़िता का वीडियो वायरल करने वाले दोषियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की बात करते हैं।  नाबालिग के पिता के अनुसार दुष्कर्म के आरोपी का पिता खुद को भाजपा का कार्यकर्ता बताता है।

- Install Android App -

इधर महिला थाना प्रभारी गाजीवती पुषाम के अनुसार परिजनों की शिकायत पर बाप बेटे सहित अन्य दो पर एफआईआर कर ली गयी है।

क्या है मामला –
नाबालिक लड़कियों से दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं लें रहे है। एक बार फिर जिले के सिराली थाना क्षेत्र मे एक नाबालिक लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने 2019 मे बहला फुसलाकर दुष्कर्म किया था। जिसका अश्लील वीडियो आरोपी के दो दोस्तों ने बनाकर अपने पास रख लिया था बाद मे वही वीडियो दिखाकर पीड़िता को धमकी दी गई की यदि किसी को इस घटना के बारे मे बताया तो तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर दूंगा। इसके बाद आरोपी युवक के पिता ने पीड़िता के पिता को बदनाम करने के उद्देश्य से वह अश्लील वीडियो गांव के व्हाट्सप्प ग्रुप पर डाल दिया। घटना की जानकारी लगते ही पीड़िता ने अपने परिजनों व ग्रामीणों के साथ महिला थाने पहुंच कर आरोपीयों पर मामला दर्ज करवाया। महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी ऋतिक गौर, उसके पिता शिवशंकर गौर एवं उसके दोस्तों  रोहित पाल व बालकृष्ण तिवारी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

क्या कहना है पीड़िता के पिता का –
मेरी लड़की को वर्ष 2019 से परेशान कर रहा था। अब केस उठवाने की धमकी देकर आरोपी युवक के पिता ने गांव के व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो डाला जिससे मेरी छबि धूमिल हुई है। जैसा अन्य आरोपियों के ऊपर कार्यवाही होती है। ऐसी ही कार्यवाही होना चाहिए आरोपियों के घर बुलडोजर चलना चाहिए। आरोपी भाजपा का नेता है। वो कहता है। तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगे। ऐसे आरोपियों पर कार्यवाही होना चाहिए। इनसे परिवार को जान का खतरा है।

क्या कहा पुलिस अधिकारी ने –

नाबालिग बच्ची से वर्ष 2019 में आरोपी युवक ने उसको नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ गलत काम किया था। और उसका वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी थी। आरोपी युवक ऋतिक गौर के पिता रामकृष्ण गौर  ने गांव के व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो वायरल किया। पीड़िता के परिजनो की  शिकायत पर बाप बेटे सहित दो अन्य युवकों पर FIR दर्ज कर ली गई है

-गाजीवती पुषाम
थाना प्रभारी महिला थाना हरदा