jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

Burhanpur News : किवदंती है, असीरगढ़ किले में अश्वत्थामा भगवान शिव का पूजन करने आते हैं

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर | भगवान शिव की आराधना कर उन्हें प्रसन्न कर मनवांछित वर प्राप्त करने का सरल माध्यम श्रावण मास को माना जाता है। ऐसे में प्राचीन और जागृत शिवालयों का महत्व बढ़ जाता है। बुरहानपुर जिले में सैकड़ों साल पुराना एक ऐसा शिवालय मौजूद है, जिसे लेकर कई किवदंतियां सुनी जाती हैं। जिला मुख्यालय से 25 किमी दूर सतपुड़ा की पहाड़ी पर स्थित असीरगढ़ किले में मौजूद शिव मंदिर को लेकर मान्यता है कि यहां आज भी गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा भगवान शिव का पूजन करने आते हैं।

- Install Android App -

सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही वे ब्रह्म मुहूर्त में शिव जी का पूजन कर चले जाते हैं। किले के कर्मचारी जब मंदिर के द्वार खोलते हैं तो शिवलिंग पर बेलपत्र और पुष्प चढ़े मिलते हैं। इतिहासकार और संत समाज का मानना है कि यह मंदिर महाभारत कालीन है। जिससे अश्वत्थामा की आस्था जुड़ी हुई है। पवित्र श्रावण मास में बड़ी संख्या में महादेव के भक्त कांवड़ में सूर्यपुत्री मां ताप्ती का जल भर कर यहां पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं।सुबह मंदिर के पट खुलने से पहले ही वे ब्रह्म मुहूर्त में शिव जी का पूजन कर चले जाते हैं। किले के कर्मचारी जब मंदिर के द्वार खोलते हैं तो शिवलिंग पर बेलपत्र और पुष्प चढ़े मिलते हैं। इतिहासकार और संत समाज का मानना है कि यह मंदिर महाभारत कालीन है। जिससे अश्वत्थामा की आस्था जुड़ी हुई है। पवित्र श्रावण मास में बड़ी संख्या में महादेव के भक्त कांवड़ में सूर्यपुत्री मां ताप्ती का जल भर कर यहां पहुंचते हैं और भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं।