jhankar
ब्रेकिंग
ग्वालियर में 15 फीट ऊंची रिटेनिंग वॉल गिरी: चाय बेचने वाली महिला की मौत, 2 घायल,रविवार सुबह-सुबह हुआ... अहमदाबाद के महमूदपुरा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका: 9 की मौत, 15 से ज्यादा घायल सिवनी मालवा: चोतलाए पहाड़ी पर अज्ञात जंगली जानवर का हमला, 3 बकरियों की मौत, एक गंभीर घायल, ग्रामीणों... मूंग खरीदी आंदोलन: हाईवे चक्काजाम के बाद किसान नेताओं पर एफआईआर, आंदोलन ने पकड़ा नया मोड़ सराफा बाजार समीक्षा: चांदी के भाव में भारी उतार-चढ़ाव, 1 महीने में ₹13,000 तक की गिरावट MP Weather 19 जुलाई: ग्वालियर-जबलपुर समेत 22 जिलों में बारिश का अलर्ट, भोपाल-इंदौर में भी गिरेंगे फु... बालाघाट चावल घोटाला: SIT की बड़ी कार्रवाई, 3 राइस मिल मालिक और 1 मैनेजर गिरफ्तार मूंग खरीदी को लेकर गुर्जर युवा सभा ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, किसानों के हित में उठाई 100% खरीदी की ... विशेष लोक अदालत में हुआ 21 प्रकरणों का सफल निराकरण, रूपये 56,60,130/- के अवार्ड पारित इंदौर: 40 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ जूनियर इंजीनियर सोलर फाइल पास कराने के बदले म...

बालाघाट में 8 घंटे से हो रही वर्षा से नदी-नाले उफान पर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बालाघाट । मध्य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को रुक-रुककर हुई तेज वर्षा का सिलसिला रविवार को अनवरत जारी है। बालाघाट में शनिवार-रविवार रात दो बजे से मध्यम से तेज वर्षा हो रही है, जो अब भी जारी है। बालाघाट जिले में पिछले आठ घंटे से हो रही वर्षा से जिले में नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। लिंगा-हट्टा मार्ग में लिंगा के पुलिया में जल स्तर बढ़ने से दोनों छोर पर आवाजाही रुक गई है। पानी का स्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है, जो लिंगा के रहवासी क्षेत्र को अपने दायरे में ले रहा है।

दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूटा –  पुलिया के ऊपर से पानी के तेज बहाव के चलते दो दर्जन से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है। जिला मुख्यालय में नगरीय क्षेत्र के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। हनुमान चौक सहित शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। हनुमान चौक से आजाद चौक तक चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है।वार्ड क्रमांक- 3,4,10,2 की गली व सडकों पर पानी भर गया है।

- Install Android App -

2 दर्जन  गांवो में भरायेगा डैम का पानी

आज रविवार शाम सिवनी स्थित संजय सरोवर (भीमगढ़) बांध के पांच गेट 0.5 मीटर खोले जाएंगे। इससे बालाघाट में वैनगंगा नदी का जल स्तर बढ़ने की संभावना है। नदी का जलस्तर बढ़ने से बालाघाट के एक सैकड़ा से अधिक वो गांव संकट में आ सकते हैं, जो वैनगंगा नदी के किनारे बसे हैं। लांजी, बैहर सहित अन्य क्षेत्रों में भी कई इलाकों में जलभराव की सूचना है। जिला प्रशासन ने ऐसे इलाकों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।