jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

भीषण हादसा : ब्रिज पर तेज रफ्तार कार ने भीड़ को रौंदा 9 की मौत

यहां पहले एक थार और ट्रक के बीच एक्सीडेंट ,

- Install Android App -

एक तेज रफ्तार जगुआर कार ने भीड़ को रौंद दिया

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 गुुजरात | अहमदाबाद के इस्कान ब्रिज पर दुर्घटना बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात एक बजकर 15 मिनट पर हुई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई है और 12 जख्मी हुए हैं। यहां पहले एक थार और ट्रक के बीच एक्सीडेंट हुआ। सरखेज-गांधीनगर हाईवे पर इस्कॉन फ्लाईओवर पर एक महिंद्रा थार ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद बड़ी संख्या में भीड़ वहां इकठ्ठा हो गई। घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाने की तैयारी हो रही थी, तभी एक तेज .रफ्तार जगुआर कार ने भीड़ को रौंद दिया। जिसमें 9 लोगों की जान चली गई। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। हादसे में मरने वालों में 2 पुलिस कांस्टेबल भी शामिल हैं।