jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

नाला पार करने के दौरान पैर फिसलनेे पर मां बेेटे डूूबे , बेबस सास के सामने बहू-पोते ने तोड़ा दम

फूलो मांडवी अपने पुत्र मनेश व सास मनोबति के साथ खेत में काम करने जा रही थी। इस बीच गांव से कुछ दूरी पर मुनगा नाला पर करते हुए अचानक फूलो मांडवी का पांव रपटा पर फिसल गया और वह बच्चे के साथ गहरे पानी में चली गईं।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 जगदलपुर। दरभा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटेनार में शनिवार को खेत जा रहे मां-बेटे फूलो मांडवी (38), मनेश (13) मुनगाबहार नाले में बह गए। गहरे पानी में डूबकर उनकी मौत हो गई। इस दौरान महिला की सास ने उन्हें बचाने का काफी प्रयास किया पर वह नाकाम रही। एसडीआरएफ ने मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने पीएम के उपरांत शव स्वजनों के सुपूर्द किया है। मर्ग कायम किया गया है।

एसडीओपी केशलूर ऐश्वर्य चंद्राकर ने बताया कि शनिवार दोपहर कटेनार गांव निवासी फूलो मांडवी अपने पुत्र मनेश व सास मनोबति के साथ खेत में काम करने जा रही थी। इस बीच गांव से कुछ दूरी पर मुनगा नाला पर करते हुए अचानक फूलो मांडवी का पांव रपटा पर फिसल गया और वह बच्चे के साथ गहरे पानी में चली गईं और उनकी मौत हो गई। इस दौरान सास ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन पानी के तेज प्रवाह में आगे नहीं बढ़ सकी। घटना की सूचना मिलते ही पखनार चौकी पुलिस ने फौरन एसडीआरफ को सूचना दी। एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और शवों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ही दोनों का शव बाहर निकाला गया।शवों का पीएम करवाकर स्वजनो के सुपूर्द किया गया। मृतका की सास ने बताया कि बहू और पोते जब गहरे में डूबने लगे तब उन्होंने बचाव के लिए लोगों को आवाज भी लगाई पर पास में कोई नहीं था। मां-बेटे की मौत से पूरे गांव में मातम   छाया हुआ है।