हरदा : अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने गुरुवार को खिरकिया तहसील का दौरा कर वहां विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को मतदान केंद्रों के भवनों में आवश्यक सुधार कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में संलग्न विभिन्न बीएलओ की मीटिंग लेकर उन्हें निर्वाचक नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए । उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन भंडारण के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम में भी आवश्यक सुधार करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए।
ब्रेकिंग
