हरदा – रहटगांव थाना क्षेत्र की युवती से दुष्कर्म और मारपीट, 1 साल से आरोपी कर रहा था शोषण, आरोपी युवक वाहिद गिरफ्तार
मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा ; जिले में महिलाओ के साथ आए दिन छेड़छाड़ बलात्कार की घटनाएं हो रही है। ऐसी घटनाओं के कारण आज समाज में बेटियां असुरक्षित है। और कानून का खोफ अब इन दरिंदो में नही रहा।
। कई बार महिलाएं बदनामी के डर से अपने ऊपर हुए अत्याचार को सहन करती रहती है। और कही बार तो ये आत्महत्या तक करने को मजबूर हो जाती है। ऐसा ही दुष्कर्म मारपीट का मामला फिर हरदा जिले में सामने आया है। जहा एक आरोपी दरिंदे युवक की शिकार एक युवती एक साल तक बदनामी के डर से अत्याचार सहन करती रही। लेकिन जब हद से ज्यादा अत्याचार और शारीरिक मानसिक रूप से परेशान होने पर उसने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने भी मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन ऐसे अपराध तभी रुकेंगे। जब यूपी की तर्ज पर एमपी में भी दुष्कर्मी के घर बुलडोजर चलेगा। । और ऐसे आरोपियों को फांसी की सजा दिलवाने के लिए कड़े कानून बनाना होगा। तभी ऐसे अपराधो पर रोक लगेगी। और बेटियां सुरक्षित रहेगी।
क्या है पूरा मामला, युवती ने रिपोर्ट में बताया
मिली जानकारी रहटगांव थाना क्षेत्र मे एक युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर अभिरक्षा मे लिया। महिला थाने से मिली जानकारी के अनुसार रहटगांव थाना क्षेत्र की एक युवती ने महिला थाने आकर एक आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म कर मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया। युवती ने पुलिस को बताया की 20 जुलाई 2022 को युवती हरदा पेपर देने आई थी तभी आरोपी वहिद ने उसे कॉलेज के बाहर से शहर की इंदौर रोड़ स्थित होटल आश्रम मे ले जाकर जबरजस्ती दुष्कर्म किया और यह बात किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता बदनामी के डर से एक साल तक चुप रही लेकिन आरोपी फिर भी नहीं माना और बदनाम करने की धमकी देकर उससे 5-5 हजार रूपये भी लें लिए। उसके बाद विगत 28 जुलाई 2023 शुक्रवार को ज़ब युवती बाजार गई तब आरोपी वहिद ने पीछा करते आया और मेरे आसपास घूमकर छाते से मुझे मारने लगा। उसके बाद किसी तरह मैं घर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। आज हिम्मत करके परिजनों के साथ महिला थाना हरदा पहुंचकर आरोपी वहिद के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने मे आरोपी वहिद पिता रसूल खान उम्र 27 वर्ष निवासी मगरधा के खिलाफ धारा 376, 323 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना मे लिया।
मामले को गंभीरता से लेते पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेस्वरी महोबिया के निर्देशन मे एसडीओपी अर्चना शर्मा व महिला थाना प्रभारी गाजीवती पूषाम के मार्गदर्शन मे सहायक उप निरिक्षक अनिता शर्मा, आरक्षक देवेंद्र रघुवंशी, आरक्षक चालक योगेश द्वारा तत्काल आरोपी को उसके घर मगरधा से गिरफ्तार कर अभिरक्षा मे लिया।

