jhankar
ब्रेकिंग
बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान खिरकिया में गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई, 7,500 रुपये जुर्माना वसूला खामापड़वा 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र से ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली चार ढाबों पर छापा, 170 लीटर देशी-विदेशी शराब जब्त चार ढाबा संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई सीतापुर में चमत्कार: महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, 3 बेटे और 1 बेटी,एक साथ गूंजी चार किलकार... हंडिया : 13 दिन में बदल गई तस्वीर! सचिन तिवारी ने CM हेल्पलाइन की दो रिपोर्टों पर उठाए सवाल,,,, हरदा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञाप...

Crime News : यूनिवर्सिटी में कश्मीरी छात्रों का हंगामा, हिंदू विरोधी लगे नारे, 2 घायल, 6 पुलिस हिरासत में

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 राजस्थान | चित्तौड़गढ़ की मेवाड़ यूनिवर्सिटी में मैस में खाना खाने के दौरान हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि कश्मीरी और स्थानीय छात्रों के बीच पत्थरबाजी और चाकूबाजी हो गई। इस घटना में अभी तक 2 छात्रों के घायल होने की सूचना है। एक छात्र को उदयपुर रेफर किया गया। कश्मीरी छात्रों पर कैंपस में अल्लाह-हु-अकबर नारे लगाने और पत्थरबाजी करने का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने 6 कश्मीरी छात्रों को हिरासत में लिया है। कैंपस में मामला शांत है, लेकिन तनाव बना हुआ है|

- Install Android App -

मामला चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र का है कैंपस की मैस में शुक्रवार को एक छात्र खाना खा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद कश्मीरी छात्रों से उसकी बहस हो गई।मारपीट में घायल एक छात्र का कहना है कि कैंपस की मैस में शुक्रवार को एक छात्र खाना खा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद कश्मीरी छात्रों से उसकी बहस हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में कश्मीरी छात्रों ने हमला कर दिया। घटना के कुछ वीडियो भी वायरल हुए हैं, जिसमें कश्मीरी छात्र अल्लाह-हु-अकबर के नारे लगाते हुए हुड़दंग मचाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद कश्मीरी और स्थानीय छात्रों के गुट आमने सामने हो गए। इस झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। कश्मीरी छात्रों पर मेस में जमकार तोड़फोड़ के आरोप भी लगे हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद हिंदू संगठन के लोग भी यूनिवर्सिटी पहुंचे। फिलहाल कैंपस के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दोनों गुटों से शांति बनाए रखने की अपील की है। स्थानीय छात्रों का आरोप है कि कश्मीर छात्रों के पास हमेशा हथियार होते हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन उनकी कभी चैंकिंग नहीं की जाती है।