ब्रेकिंग
RTE Admission 2025: खुशखबरी! RTE के तहत आवेदन करने की तारीख आई, 2 मई को निकलेगा लॉटरी का रिजल्ट! MP: यात्री बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत 25 घायल!  खातेगांव में 1.40 करोड़ की लागत से घटिया नालो का निर्माण, वार्ड पार्षद ने ठेकेदार के भुगतान पर रोक ल... होटलो में चल रहा सेक्स रैकेट का गंदा खेल ! पुलिस की छापामारी में मिली 23 युवतियां  7  युवक धराएं समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम 24 मार्च को होगा, देश की जनता के लिए जानना बहुत जरूरी 23 मार्च को शहीद दिवस क्यो कहा जाता है!  सभी अधिकारी राजस्व वसूली बढ़ाएं, प्रकरणों का निराकरण समय पर करें: कलेक्टर श्री सिंह ने सभी राजस्व अधि... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मार्च 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे। डेढ़ साल पहले जिस महिला का हुआ था मर्डर वो जिंदा घर लौटी ,परिजन कर चुके थे  अंतिम संस्कार,  महिला की ... हरदा जिला जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित: नलकूप व हेण्डपम्प खनन के लिये अब लेना होगी अनुमति

Man ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो प्रोग्राम मन की बात 104वां एपिसोड को संबोधित कर रहे चंद्रयान पर फोकस

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो प्रोग्राम मन की बात को संबोधित कर रहे हैं। यह मन की बात का 104वां एपिसोड है। भारत ने हाल ही में चंद्रयान को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतारा है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम में भी इसी पर फोकस रहा।

23 अगस्त को भारत ने और भारत के चंद्रयान-3 ने ये साबित कर दिया है कि संकल्प के कुछ सूरज, चांद पर भी उगते हैं। मिशन चंद्रयान, नए भारत की उस spirit का प्रतीक बन गया है, जो हर हाल में जीतना चाहता है और हर हाल में जीतना जानता भी है।

- Install Android App -

भारत का मिशन चंद्रयान, नारीशक्ति का भी जीवंत उदाहरण है। इस पूरे मिशन में अनेकों  वुमेन साइंटिस्ट और  सीधे तौर पर जुड़ी रही हैं। इन्होंने अलग-अलग systems के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, प्रोजेक्ट मैनेजर  ऐसी कई अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं। भारत की बेटियां अब अनंत समझे जाने वाले अंतरिक्ष को भी चुनौती दे रही हैं।

सितम्बर का महीना भारत के सामर्थ्य का साक्षी बनने जा रहा है। अगले महीने होने जा रही G-20 Leaders’s Summit के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है। G-20 Summit के इतिहास में ये अब तक की सबसे बड़ी भागीदारी होगी।