ब्रेकिंग
हरदा: किसानों की मुंग उपज समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए किसान कांग्रेस का धरना प्रदर्शन 24 मई को प्रदेश मंत्री विजय शाह ने तीसरी बार वीडियो जारी कर मांगी माफी: बोले यह मेरी भाषायी भूल थी मेरा उद्दे... हरदा: स्वच्छता अभियान चलाकर लोकमाता की जयंती पर किया कार्यक्रम प्रशासन की लापरवाही से खामियों से भरा रहा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम जन आक्रोश गरमाया: ग्रामीण किसानों... भाजपा नेता  धाकड़ का सड़क पर सैक्स वाले वायरल वीडियो पर होगी कार्यवाही! पुलिस जांच हुई शुरू हरदा: सचिन सेन केशशिल्पी मंडल हरदा के अध्यक्ष बने !  आज मप्र का मौसम मिला जुला कहीं बारिश तो गर्मी उमस: प्रदेश के अधिकांश जिलों में दोपहर तक छाए रहेंगे ब... अमेरिका मे 2 इजरायल कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या: इजराइल पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कड़ी प्रतिक्र... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 23 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : भारतीय सेना के शौर्य और वीरता के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा,

क्या आपको PM Kisan Yojana के तहत ₹2000 मिलेंगे? जानिए कैसे चेक कर सकते हैं स्टेटस? जानें अपडेट

PM Kisan Yojana : देश के किसानों को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कई तरह की योजना चलाई जा रही है। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को हो रहे फसल के नुकसान और बिन मौसम बरसात से हुए नुकसान के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। सरकार के द्वारा इसी और कदम बढ़ाते हुए किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत की गई है।

PM Kisan Yojana

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ देश के कई सारे किसान उठा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल ₹6000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है और यह तीन किस्तों में होने प्राप्त हो रही है। अब तक किसानों को इस योजना की 14वीं किस्त दी जा चुकी है और अब किसानों को अगली किस्त का बेसब्री से इंतजार है। अगर आप भी किसान हैं और इस योजना का फायदा लेना चाहते है तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

इस तरह चेक करें अपना नाम :

- Install Android App -

  • सबसे पहले आपको किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और इसके बाद आपको Know Your Status के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर चेक करने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको आपका रजिस्ट्रेशन नंबर दिखा दिया जाएगा।
  • इसके बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट करना है। आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे भी सबमिट करना है।
  • इसके बाद आपको Know Your Status पर क्लिक करना है और अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर लिस्ट में अपना नाम चेक करना है।

योजना का लाभ पाने के लिए जरूरी दस्तावेज

आपको इस योजना का लाभ पाने के लिए सबसे पहले अपने आधार कार्ड (Aadhar Card) को अपने बैंक खाते से लिंक करना होगा। इसके बाद केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम किसान सम्मन निधि योजना (PM Kisan Yojana) का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको अपना आधार कार्ड और बैंक खाता संख्या इस योजना में लिंक करना होगा।

PM Kisan Yojana हेल्पलाइन नंबर

अगर आप किसान हैं और आपको खेती से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या है तो आप विभाग की हेल्पलाइन पर कॉल कर इसका समाधान पा सकते है। इसके लिए आपको 155261 पर कॉल करना होगा या फिर आप pmkisan-ict@gov.in पर मेल कर अपनी समस्या बता सकते है।