jhankar
ब्रेकिंग
बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 6 सिराली में बच्चों के साथ मनाया उत्सव नगरीय निकाय चुनाव में मजबूती से उतरेगी आम आदमी पार्टी, हर वार्ड तक संगठन पहुंचाने की तैयारी बाल दिवस पर हरदा पुलिस ने स्कूली बच्चों को किया जागरूक, साइबर अपराध और बाल सुरक्षा के बताए उपाय बाल दिवस पर आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों ने मनाया उत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया भाग  बाल दिवस के उपलक्ष्य में पिनेकल एकेडमी में आयोजित हुआ बाल मेला हरदा: बंगाली कॉलोनी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम ग्राम पंचायतों में बिना अनुमति विज्ञापन! अखबार का जिले में अता-पता नहीं, फिर किस आधार पर भेजे जा रहे... MP Gold Price Today: सोने के दाम में बड़ी गिरावट, दीपावली के बाद ₹4500 तक सस्ता हुआ दिल्ली में होगा SCO सभ्यतागत संवाद MP Earthquake News: खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.5 तीव्रता के झटकों से दहशत में लोग

Harda big news: कृषि मंत्री के गृह जिले में सोयाबीन फसल तंबाकू इल्ली के अटैक से हो गई बर्बाद, सर्वे के इंतजार में बैठा किसान

हरदा टिमरनी. इल्लियों के प्रकोप से बर्बाद हो गई अन्नदाता किसान के खेतो में खड़ी फसल, पहले इंद्रदेव नाराज हो गए और अब प्राकृतिक आपदा ऐसी आई की खेत में सिर्फ खड़ी फसल में डंठल जमीन पर तबाकू इल्ली ही दिखाई दे रही है। हरदा जिले के टिमरनी क्षेत्र में सबसे ज्यादा तबाकू इल्ली देखी गई। किसान खेतो में जाकर वीडियो बनाकर शासन प्रशासन और कृषि मंत्री कमल पटेल का ध्यान आकर्षित करा रहे है।

टिमरनी. क्षेत्र के कई किसानों के खेतों में लगी सोयाबीन फसल में इल्लियों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे उनकी फसलें खराब हो रही है। एक सप्ताह से गाड़ामोड़ कला और नयागांव सहित कई गांव में में सोयाबीन फसल पर तंबाकू इल्लियों का प्रकोप देखने को मिल रहा है।

- Install Android App -

कई किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। इल्लियां खेत में लगी फसलों को नुकसान पहुंचा रही हैं। फसलों के पूरे पत्ते चट कर गई। अब कुछ खेतों में तो सिर्फ फसल के डंठल दिखाई दे रहे है। पूरी तरह से नष्ट होने से किसानों को खासा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। यहां के किसानों ने बताया कि फसलों को इल्लियों ने नुकसान पहुंचाया है। फसल के पत्तों को इल्लियों ने चट कर दिया है।

शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर किसानों की नष्ट फसलों का सर्वे कराकर उनको शीघ्र मुआवजा देना चाहिए। बीते दिनो किसान कांग्रेस और भारतीय किसान संघ ने भी जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन देकर किसानो की बर्बाद हुई फसलों का सर्व कराने की मांग की थी लेकिन किसानो का कहना है की अभी तक दूर दूर तक प्रशासन की कोई भी टीम सर्वे करने ग्रामीण क्षेत्र में नही पहुंची।