jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

Harda News : मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण 15,17 सितम्बर से प्रारम्भ होगा |

हरदा : विधानसभा निर्वाचन 2023 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये मतदान कर्मियों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा ने बताया कि प्रशिक्षण शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा, शासकीय महाविद्यालय टिमरनी तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरकिया में आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण तीनों विकासखण्ड मुख्यालय हरदा, खिरकिया व टिमरनी में 15 से 17 सितम्बर तक दो पालियों में सम्पन्न होगा। डॉ. गौड़ा ने बताया कि तीनों प्रशिक्षण स्थल पर प्रथम पाली प्रातः 10ः30 से 1ः30 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया है। उन्होने निर्देशित किया है कि सेक्टर अधिकारी एवं पुलिस सेक्टर अधिकारी प्रशिक्षण में प्रथम दिवस उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे।