jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, चार फरार जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने माचक उपनहर और मुहाल माइनर का किया निरीक्षण शिक्षण विकास समिति हरदा के अध्यक्ष बने डॉ. आर. के . पाटिल, संजय कमलचंद जैन उपाध्यक्ष मनोनीत लखनऊ डबल मर्डर अपडेट: पत्नी और बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचा होमगार्ड, पुलिस ने दर्ज किया केस भोपाल में प्रेमी जोड़े के शव मिलने से सनसनी, सर्वेंट क्वार्टर में फंदे पर लटके मिले युवक-नाबालिग के ... कैसा रहेगा आज मध्य प्रदेश का मौसम, बारिश हुई विदा और तापमान हुआ तेज जानिए आज मध्य प्रदेश में सोना-चांदी का भाव सावधान रहे उत्तराखंड में ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर 1.77 करोड़ की ठगी शुक्रवार, 09 अक्टूबर 2026 के मुख्य समाचार मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ, देश दुनिया में आज की सुर्खिंया... करणी माता मंदिर में शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियां जोरों पर

Bhopal : मध्यप्रदेश में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई 5 की मौत, मृतकों में दो शासकीय कर्मचारी

भोपाल : मध्य प्रदेश के उमरिया जिले बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में खनिज विभाग कर्मचारी और कलेक्ट्रेट कर्मचारी सहित कुल पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर घर लौट रहे थे।

पाली थानान्तर्गत घुनघुटी चौकी के ग्राम मझगवां की है। जहां अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस भीषण सड़क घटना में तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दो की जिला चिकित्सालय शहडोल में मौत हुई।

- Install Android App -

मृतकों में शहडोल जिले के खनिज विभाग में पदस्थ पुष्पेंद्र त्रिपाठी, कलेक्ट्रेट कार्यालय में पदस्थ अवनीश दुबे सहित कुल पांच लोग शामिल है।

घटना रविवार रात करीब 1 से 2 बजे के बीच की बताई जा रही है। यह सभी ढाबे से जन्मदिन की पार्टी मनाकर शहडोल वापस लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। फिलहाल पुलिस इस पूरी घटना की जांच में जुटी हुई है।