jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

Harda : प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले में 97 युवाओं का प्रारंभिक चयन हुआ |

हरदा : तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग एवं शासकीय आईटीआई हरदा द्वारा सोमवार को एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले आयोजन शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था्, हरदा में किया गया । प्राचार्य शासकीय आईटीआई हरदा ने बताया कि मेले में कुल 146 आवेदक उपस्थित हुए इनमें से कुल 97 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया गया। इस दौरान वोल्वोे आईशर पीथमपुर ने 37, एल एण्ड टी गुजरात ने 15 तथा ट्राईडेन्ट कम्पनी बुधनी ने 45 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया। प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले में चयनित प्रतिभागियों को कंपनियों द्वारा माह अक्टुबर 2023 में ज्वाईनिंग कराई जायेगी। इस अवसर पर प्राचार्य आईटीआई हरदा श्री शरद कुमार मालवीय एवं कनिष्ठ शिक्षुता सलाहकार श्री शुभम मिश्रा सहित आईटीआई स्टाफ उपस्थित रहे।