jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण...

Change Rules : 1 अक्टूबर से होने जा रहे पैसों से जुड़ें ये बदलाव, आपके लिए जानना हैं जरुरी

Changes From 1st October : सितंबर का महीना खत्म होने जा रहा है और अक्टूबर का महीना आने वाला है। जिसमें काफी सारी नई फाइनेंशियल डेडलाइन्स जारी होने वाली हैं। इसके साथ में अगला महीने काफी सारे पैसों से जुड़ें बदलाव भी लेकर आ रहा है। इस महीने में नया नए डेबिट कार्ड रूल, टीसीएस नियम, स्पेशल एफडी की डेडलाइन और काफी सारे नए रूल शामिल हैं। इस लेख में हम आपको अक्टूबर के महीने में होने वाले कुछ जरुरी बदलावों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Changes From 1st October अक्टूबर के महीने में होने वाले कुछ जरुरी बदलावों की डिटेल

लागू होगा टीसीएस रूल

टीसीएस की नई दरें 1 अक्टूबर से 2023 से लागू की जाएंगी। अगर आपका खर्चा किसी भी फाइनेंशियल ईयर में एक फिक्स अवधि में हो जाता है तो आपको टीसीएस का भुगतान करना होगा। आप चाहें तो विदेश में यात्रा कर रहे हों या फिर कोई इक्विटी, म्यूचुअल फंड या फिर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हों या हायर एजुकेशन के लिए विदेश रवाना हो रहे हों। आरबीआई की लिबरलाइज्ड रिमिटेंस यानि कि एलआरएस एक फाइनेंशियल ईयर में 2,50,000 डॉलर तक भेजने की परमीशन देती है। इसमें 1 अक्टूबर 2023 से 20 फीसगी तक का टीसीएस लागू होगा।

डेबिट-क्रेडिट कार्ड नियम में होगा बदलाव

RBI ने सुझाव दिया है कि आपको अपने डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ट के लिए एक नेटवर्क प्रोवाइडर को चुनने का ऑप्शन दिया जाएगा। फिलहाल के लिए आप डेबिट और क्रेडिट कार्ड के लिए आलेदन करते हैं तो नेटवर्क प्रोवाइडर खासतौर पर कार्ड जारी कर्ता के द्वारा तय किया जाता है। RBI ये चाहता है कि 1 अक्टूबर से बैंक काफी सारे नेटवर्क्स पर कार्ड ऑफर करें और ग्राहकों को उनके पसंदीदा कार्ड नेटवर्क को चुनने का ऑप्शन दें। यूजर्स इस ऑप्शन का इस्तेमाल कार्ड को लेते समय या फिर बाद में कर सकते हैं।

- Install Android App -

इंडियन बैंक स्पेशल एफडी की डेडलाइन

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक सरकारी क्षेत्रों के इंडियन बैंक ने Ind Super 400 और Ind Supreme 300 days की स्पेशल एफडी की ज्यादा ब्याज दरों के साथ एक्सटेंड कर दिया गया है। इन स्कीम्स के लिए अवधि को 31 अक्टूबर 2023 तक के लिए एक्सटेंड कर दिया है।

SBI वीकेयर की डेडलाइन

वहीं एसबीआई बुजुर्गों को वीकेयर स्कीम पर 1 अक्टूबर से निवेश नहीं कर पाएंगे। इस स्कीम में निवेश करने की सीमा 30 सितंबर ही है। बहराल इस बात की संभावना ये है कि बैंक की समयसीमा को और आगे बढ़ा दिया जा सकता है।

IDBI अमृत महोत्सव एफडी डेडलाइन

वहीं IDBI बैंक ने अपनी 375 दिनों से लेकर 444 दिनों की अवधि वाली अमृत महोत्सव एफडी स्कीम्स को शुरु किया है। इस स्पेशल एफडी में निवेश की समयसीमा को 31 अक्टूबर 2023 कर दिया गया है।