jhankar
ब्रेकिंग
मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्...

Big News mp : भाजपा नेत्री जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पढ़िए पूरी खबर

महिला जनपद अध्यक्ष बहुत ही महत्वपूर्ण पद होता है जहां राजनीति में महिलाओ का नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया जाता है वहीं एक उच्चशिक्षित व राजनैतिक परिवार की पृष्ठभूमि से आने वाली महिला पूजा दादू ने यूं अचानक अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली बहुत विचारणीय आखिर हैं |वे कौन सी वजह है जिनके कारण उन्हे अपनी जीवन लीला समाप्त करनी पड़ी ये तो आने वाले समय पर ही खुलासा होगा अभी तो खकनार क्षेत्र में गम  का माहौल बना हुआ हैं

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 बुरहानपुर। जिले की खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार देर रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार रात करीब 12 बजे उनकी बड़ी बहन  रेणुका मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंची थीं। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खकनार पुलिस कर रही मामले की जांच

- Install Android App -

इसकी सूचना मिलते ही रात में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिलए भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवेए पूर्व निगम अध्यक्ष मनोज तारवालाए पूर्व जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे थे। खकनार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिवार की रही है राजनीतिक पृष्ठभूमि

पूजा दादू का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि वाला रहा है। उनके पिता राजेंद्र दादू नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। वे क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे।उनके निधन के बाद बड़ी बहन मंजू दादू इस सीट से विधायक रही हैं। वे वर्तमान में मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं।निर्विरोध चुनी गई थीं जनपद अध्यक्ष

विगत वर्ष चुनाव में पूजा निर्विरोध जनपद अध्यक्ष बनी थी
बीते साल हुए चुनाव में पूजा दादू निर्विरोध जनपद अध्यक्ष चुनी गई थीं। इनके पिता राजेंद्र दादू भी पूर्व विधायक नेपानगर से थे बहन भी मंडी बोर्ड उपाध्यक्ष है पूरा राजनैतिक पृष्ठभूमि से है।पूजा दादू स्वयं उच्च शिक्षित थी। उनके अचानक निधन से क्षेत्र में दुख का माहौल बना हुआ हैं उनके समर्थक और परिजन सभी उनके घर शोक संवदेना व्यक्त करने जा रहे हैं। वहीं पुलिस भी जनपद अध्यक्ष पूजा दादू की आत्महत्या के कारणों का पता करने की खोज में जुटी हुई है।