jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

CG News: शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर दुकान के सामने ही महिलाओ ने किया भजन कीर्तन

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 अंबिकापुर । शराब और नशाखोरी के कारण कई परिवार बर्बाद हुए है। शहर के बीचो बीच दुकान होने से रोजाना विवाद की स्थितियां भी बनती है। इसको लेकर पूर्व में कई बार शिकवा शिकायतें होती रही है मगर प्रशासन द्वारा ध्यान नही दिया जाना घोर लापरवाही को दर्शाता हैं। इस बार महिलाओ ने दुकान को हटवाने की ठान ही ली और महिलाओ ने एकजुट होकर शराब की दुकान के सामने ही धरना दे डाला। महिलाओ का कहना है कि शराब की दुकान को प्रशासन किसी और अन्य जगह पर संचालित कराए।
शहर के गंगापुर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने शराब दुकान के सामने झाल.मंजीरा बजाकर महिलाओं ने शांतिपूर्वक विरोध किया।पुलिसएप्रशासन और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने महिलाओं से चर्चा की।इस दौरान आश्वासन दिया गया कि दो महीने के भीतर शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया। इस घटनाक्रम को लेकर पूरे दिन शराब दुकान के आसपास माहौल गरमाया रहा।

- Install Android App -

अंबिकापुर का गंगापुर शराब दुकान घनी आबादी क्षेत्र में संचालित है। आसपास शासकीय कार्यालय भी है। शराब दुकान के कारण आसपास का माहौल अशांत हो जाता है। शाम को शराब लेने वालों की संख्या बढ़ जाती है। कई बार शराब के नशे में लोग रिहायशी इलाके में प्रवेश कर लोगों से अपमानजनक व्यवहार करते हैं। खासकर महिलाओं को विकट स्थिति का सामना करना पड़ता है।बार-बार आग्रह के बाद भी शराब दुकान को आबादी क्षेत्र से नहीं हटाया जा रहा है। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता अंकुर सिन्हा के साथ महिलाएं शराब दुकान के बाहर पहुंची। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। महिलाएं शांतिपूर्वक ढंग से शराब दुकान के सामने बैठ गई। वे झाल- मंजीरा लेकर पहुंची थी। महिलाओं ने भजन -कीर्तन करना शुरू कर दिया। पुलिस उनकी पहरेदारी में लगी रही।