jhankar
ब्रेकिंग
कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने किया राम वाटिका का निरीक्षण  खबर और जनपद सदस्य की पहल धर्मकुंडी के मौत वाले मोड़ पर बने स्पीड ब्रेकर सिवनी मालवा में DJ पर लगा पूर्ण बैन एसडीम विजय राय ने धारा 163 के तहत जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश आज का सुविचार - तूफानों में ही होते हैं रोशन चिराग जानिए मध्य प्रदेश में आज मौसम : दिन में चढ़ती तेज धूप और रात में ठंडक, जानें भोपाल-इंदौर समेत हरदा-... बिग ब्रेकिंग - दिल्ली-NCR में देर रात भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड में था केंद्र, लोगों में दहशत नोएडा के DLF मॉल में घी-तेल चोरी का मामला - पुलिस जांच में नया मोड़ हरदा में स्वामित्व योजना की रजिस्ट्री ठप तहसीलदार-नायब तहसीलदारों ने भी जताई असहमति हरदा जिले में 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कुकरावद-खामापड़वा के गांव होंगे प्रभावित नकाबपोश 3 बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी कार में पेट्रोल डाल लगाई आग,पूरी वारदात CCTV में कैद

Indore News : आधी रात को पालदा में बारदान गौदाम में लगी भीषण आग, 12 टैंकर पानी में भी नही बुझी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24इंदौर । जिले के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में बारदान गोदम में भीषण आग लगी है। फायर ब्रिगेड की गाड़‍ियां देर रात तक आग बुझाने का कोशिश करती रहीं प्रयास करीब 12 टैंकर पानी डालने के बाद भी आग नहीं बुझी।

पहले भी हुई आगजनी की घटनाएं
प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर शहर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार रात तीन मंजिला बारदान गोदाम में आग लग गई। आग को काबू पाने में फायर ब्रिगेड को मुश्किल आई। रात 12 बजे तक आग बुझाने में 12 टैंकर पानी के लग गए और आग फिर भी नही बुझी। क्षेत्र में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। ज्ञात हो कि इस प्रकार की पूर्व में घटनाएं हो चुकी है।जानकारी मिलते ही आस पास के व्यापारी भी वहां पहुंच गए। प्रशासन को सूचना देने पर दमकल वाहन भी तुरंत मौके पर पहुचकर कार्य में जुट गए।

- Install Android App -

मोबाइल की रोशनी मे आग बुझाने का प्रयास

जानकारी के मुताबिक बिल्डिंग में आग लगने के बाद यहां बिजली भी बंद हो गई थी। आस.पास के लोगों और व्यापारियों ने मोबाइल की लाइट और अन्य साधनों से रोशनी करके आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक आग और भीषण हो चुकी थी।समाचार लिखे जाने तक माल की नुकसानी का आंकलन नही हुआ और न ही किसी के हताहत होने की सूचना मिली है।