jhankar
ब्रेकिंग
स्वामित्व शिविरों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, लेकिन पटवारियों ने योजना के काम से बनाई दूरी हंडिया के शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत लेकर भटक रहे सचिन तिवारी ने कहा—जमीन की नहीं, अब रिपोर... अमेरिका की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का कड़ा जवाब - कहा, तेल खरीदेंगे अपने हिसाब से, किसी दबाव में ... हरदा में ‘पर्यावरण की पाठशाला’ का आयोजन, एक हजार पौधारोपण का संकल्प देवास: खातेगांव के बरछा की गौशाला में बदइंतजामी का मामला राजधानी लखनऊ में कार बोनट पर युवती को घसीटने का मामला, महिला आयोग ने लिया संज्ञान आज का सुविचार: सही दिशा में सतत लगे रहने से ही सुपरिणाम आते हैं मध्य प्रदेश में फिर सक्रिय हुआ मानसून शक्ति घाट और बस स्टैंड पर चला स्वच्छता अभियान एसडीम विजय राय, ने उठाई झाड़ू भारत-पाकिस्तान के बीच समुद्र में बढ़ा विवाद, अरब सागर में टकराए दोनों देशों के युद्धपोत

बिग न्यूज: मोबाइल की बैट्री फटने से 11 वर्ष का बालक झुलसा जिला अस्पताल में भर्ती,

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 कटनी। । जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर में आज दोपहर को एक 11 वर्षीय बालक के हाथ में एक निजी कंपनी के  मोबाइल की बैटरी फट गई। मोबाइल की बैटरी फटने के कारण बालक का चेहरा, सीना एवं हाथ झुलस गया।

- Install Android App -

परिजन ने बालक को तत्काल बड़वारा स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे सघन उपचार के लिए जिला अस्पताल कटनी रेफर कर दिया गया।

पत्रकारों से चर्चा में घायल बालक के बड़े भाई लल्लू सिंह ने बताया कि 11 वर्षीय राहुल सिंह  मोबाइल को हाथ में पकड़े हुए था। मोबाइल स्विच ऑफ था जिस कारण उसने बैटरी निकाल कर देखी तो बैटरी फूल रही थी,। जब वह बैटरी को फेंकने का प्रयास करने लगा तो बैटरी हाथ में ही फट गई। घटना की जानकारी लगते ही परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वर्तमान में घायल बालक की हालत सामान्य बताई जा रही है।