jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : बदलते मौसम में खान-पान का रखें विशेष ध्यान, लू से बचें हरदा : स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए चेक मीटर हेतु ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध हरदा : दिव्यांगजन चिन्हांकन हेतु आयोजित विशेष स्क्रीनिंग शिविरों का हुआ समापन हरदा : नेशनल लोक अदालत में कुल 462 लंबित प्रकरणों का हुआ निराकरण Narmdapuram : NFSA के तहत पात्र परिवारों को दो माह का अग्रिम राशन लोक अदालत का उद्देश्य समाज मे आपसी भाईचारे की स्थापना करना है___जिला न्यायाधीश तबस्सुम खान बिग न्यूज : थाना रहटगाँव तीन नाबालिग बालिकाओ को किया बरामद , आरोपी गिरफ्तार ! हंडिया : हंडिया में स्वच्छता के नाम पर कार्रवाई, 50 से 250 रुपये जुर्माने से दुकानदारों में नाराजगी;... गणगौर लोक उत्सव में सामूहिक झालरिया देना लोक परंपरा, भक्ति और समरसता का अद्भुत संगम होता है – अशोक ग... हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की

Big News : निशा बांगरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बैतूल के आमला से न्याय यात्रा लेकर सीएम हाउस पहुंची थी।

भोपाल : भोपाल में बोर्ड ऑफिस चोराहे पर अपने इस्तीफे की मांग को लेकर बैतूल के आमला से न्याय यात्रा निकाल कर पहुंची निशा बांगरे आज प्रदर्शन कर रही थी इसी बीच कुछ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मैडम का साथ दिया इसके साथ ही पांच राज्यों के चुनाव की घोषणा होते ही आदर्श आचार सहित लग गई । और डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वही प्रदर्शन और गिरफ्तारी के दौरान निशा बांगरे के कपड़े फट गए जिसके वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गए । आपको बता दे की निशा के इस्तीफ़े स्वीकार किये जाने की माँग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के लिए आ रही  थी तभी उनके कपड़े भी फट गए।  जहा निशा को समर्थन देने के लिए कॉंग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बोर्ड ऑफिस चौराहे बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति पर पहुंचे थे ।

- Install Android App -

निशा बांगरे  ने मीडिया को बताता कि 25 जून 2023 को आमला बैतूल में मेरे गृहप्रवेश के शुभ अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का कार्यक्रम था किन्तु प्रशासन द्वारा मुझे मेरे घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में किसी भी स्वरूप में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। इस मानसिक आघात के कारण मैंने अपने संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए लड़ने का फैसला किया और डिप्टी कलेक्टर पद से त्याग पत्र दे दिया और यह तय किया कि आगे राजनीति के माध्यम से अपने धर्म, समाज और वर्ग की लड़ाई लड़ूंगी किंतु 3 महीने से भी अधिक समय बीत जाने के बाद भी मेरा त्याग पत्र शासन द्वारा स्वीकार नहीं किया जा रहा है। मैंने न्याय प्राप्ति के लिए 28 सितम्बर को आमला बैतूल से न्याय पदयात्रा प्रारम्भ की जो (335 Km.) लगातार चलकर दिनांक 09/10/2023 को मुख्यमंत्री निवास पहुंची ।