jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों से गायब होंगे निराश्रित गोवंश, बांदर खो गौशाला में मिलेगी शरण, सड़क हादसे रोकने एसडीम विजय रा... सड़क निर्माण के दौरान अव्यवस्था को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुदेश शर्मा ने आंदो... बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण

Big News M.p : प्रेम विवाह करने वाली युवती के पिता ने ससुर को मारी गोली, हालत गंभीर

Shivpuri News : करीब एक माह पहले एक बेटी ने भागकर एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। नाराज युवती के पिता को बेटी की ये जिद्द बर्दाश्त नही हुई और युवती के पिता ने उसकी ससुराल जाकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। और अचानक एक गोली युवती के ससुर को लग गई । जिसके कारण उसकी हालत गंभीर है। उसे शिवपुरी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

घटनाक्रम के मुताबिक कोलारस क्षेत्र के बमोर गांव निवासी एक युवती ने नेतवास गांव के एक युवक से भागकर लव मैरिज कर ली थी। इस बात को करीब एक महीना हो गया है। गुरुवार को युवती के स्वजनों ने बमोर गांव से नेतवास गांव पहुंचकर उसके ससुराल पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। फायरिंग में युवती का ससुर रामस्वरूप धाकड़ गोली लगने से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए तुरंत शिवपुरी अस्पताल लाया गया है। फायरिंग के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।