jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

News MP : बच्ची के रोने से चाची की नींद में हूुआ खलल नाराज चाची ने गला दबाकर कर दी हत्या पढ़िए पूरी कहानी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मप्र। प्रदेश में एक दर्दनाक घटना सामने आई है जहां एक चाची ने अपनी भतीजी के लिए इसलिए हत्या कर दी की बच्ची के रोने की आवाज से उसकी नींद में खलल पड़ रहा था। मामला जबलपुर शहर का है। बतया जा रहा है कि महिला ने अपनी भतीजी की हत्या गला दबाकर दी है। बताया जा रहा है कि बच्ची लगातार रो रही थी और अपनी चाची को सोने नहीं दे रही थी। उसके बाद कथित तौर पर चाची ने भतीजी की हत्या कर बच्ची के शव को सोफे के नीचे छुपा दिया।
घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार को मिली है। पूरा मामला हनुमानताल पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर की है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।थाना प्रभारी एम द्विवेदी ने कहा कि मोहम्मद शकील की बेटी दोपहर में लापता हो गई। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों ने लड़की की तलाश की और उसका पता नहीं चलने पर पुलिस से संपर्क किया। द्विवेदी ने कहा कि इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगालने के बाद लापता लड़की के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस ने शकील घर में बच्ची की तलाश शुरू की और उसका शव सोफे के नीचे मिला।