jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: आज दिनांक 13 जुलाई 2026 मंडी भाव: जानिए आज किस मंडी में क्या रहे अनाज के भाव सिराली में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई: सयानी नदी से दो ट्रैक्टर और एक जेसीबी जब्त जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत की उपस्थिति में हुई जनपद jiपंचाय... बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण को लेकर 4 समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन के लिए जिले में 40 केंद्र स्थापित महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं पद्म प... दस्तक अभियान प्रथम चरण का शुभारंभ 14 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज 28 जुलाई से 08 अगस्त तक अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कम्प्लेक्स, भोपाल (मध्य प्रदेश) में होगी रैली मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत जिले की 91015 बहनों के खाते में राशि अंतरित की

MP News लाड़ली लक्ष्मी योजना मे रुपये मांगने वाले रोजगार सहायक को ले जा रही लोकायुक्त की टीम का वाहन पलटा , 7 घायल दो गंभीर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24जबलपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की टीम द्वारा कार्यवाही की जाती है। मगर इस बार लोकायुक्त की टीम भी हादसे की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि शहर में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आवास मामले में फर्जीवाड़े की खबर सामने आई। इसके आरोपी को ट्रैप करने जबलपुर लोकायुक्त की टीम डिंडोरी गई। वहां से लौटते समय वाहन पलटने से उसमें बैठे 7 लोग घायल हो गए। घायलों को जबलपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

- Install Android App -

यह था मामला

लाड़ली बहना आवास योजना के फॉर्म भरवाने के लिए रोजगार सहायक नानसिंह मसराम ने 500 रुपए की मांग की थी। गरीब परिवार की सावित्री बाई ने ये बात अपने पति अशोक तेमरे को बताई। सावित्री के पति ने जबलपुर आकर लोकायुक्त एसपी संजय साहू से इस बात की शिकायत की थी। संजय साहू ने डीएसपी सुरेख परमारए भूपेंद्र दीवान, निरीक्षक स्वप्निल दासए निरीक्षक मंजू तिर्की गोविन्द ए आरक्षक दिनेश दुबे और गोविन्द सिंह की टीम बनाकर डिंडोरी भेजा था।डिंडोरी जिले के शाहपुरा में रोजगार सहायक नानसिंह मसराम को 500 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया। उसे पकड़ने के बाद टीम मंगलवार की रात जबलपुर लौट रही थी। तभी रास्ते मे हादसा हो गया। जिसमें 7 लोकायुक्त के कर्मी घायल हो गए।जबलपुर जाने के दौरान कुण्डम के पास लोकायुक्त का वाहन अचानक पलट गया। जिसमे टीम के लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जबलपुर लाया गया है। जहां दिनेश दुबे और गोविन्द सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की खबर के बाद लोकायुक्त एसपी संजय साहू सहित कई पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।