jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना हरदा जिले में लगेंगी किसान चौपालें, एक ही स्थान पर मिलेगी सरकारी योजनाओं की जानकारी हार्वेस्टर संचालक स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम लगाना सुनिश्चित करें रूंदलाय, सिराली और देवतालाब में इस सप्ताह लगेंगी किसान चौपालें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विदेश अध्यन छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित हरदा में 3 नवंबर को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम

Big News Mp: राजगढ़ थाने का लिस्टेड गुंडा, 4 देशी कट्टे 12 बोर के साथ पकड़ाया, दो केस में चल रहा था लंबे समय से फरार

धार राजगढ़ – आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ इंद्रजीत बकलवार के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सरदारपुर आशुतोष पटेल के नेतृत्व में थाना प्रभारी संजय रावत एवं राजगढ़ पुलिस टीम के द्वारा फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जाकर दिनांक 16/10/2023 को मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति पीठ के पीछे काला बैग टांगे हुआ है, जो मोटरसाइकिल से अवैध हथियार बेचने के लिए जा रहा है जिसकी सूचना मिलते ही थाना राजगढ़ में दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया और घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा गया, जिसका नाम सद्दाम पिता जेवरिया गामड़ निवासी महापुर का होना पाया।

सख्ती से पूछताछ करने पर वह तलाशी लेने पर चार देसी कट्टे 12 बोर के पाए गए। इसके बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया, जो अवैध रूप से पाए जाने से आरोपी सद्दाम गामड़ को धारा 25 (1,_A A) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाने में लिस्टेड गुंडा है।

- Install Android App -

आरोपी को पकड़ने में इनकी रही सराहनीय भूमिका –

आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी संजय कुमार रावत ,उप निरीक्षक पृथ्वी सिंह तोमर, सहायक उप निरीक्षक सुनील राजपूत ,प्रधान आरक्षक विपिन जाट आरक्षक मून शिह सत्यपाल ,दिलीप एसडीओपी कार्यालय के स्टाफ की मुख्य भूमिका रही।