jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

Big News: जांच दल ने सोहागपुर के युवक के पास से 24 नग कछुए पकड़े, केस दर्ज

नर्मदा पुरम : विधान सभा चुनाव को देखते हुए लगातार वाहन चेकिंग चल रही है। जांच दल हर एक चप्पे चप्पे पर तैनात है। इसके चलते प्रशासन को कई जगह बड़ी सफलता मिल रही है। जिले में जहा अवैध शराब गांजा सहित की कार्यवाही लगातार जारी है। वही अब जलीय जीव जंतु की तस्करी के मामले भी सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला आया है। जिसमे एक युवक के पास से कछुए की खेप मिली। अनिल शुक्ला वनसंरक्षक, वन वृत्त नर्मदापुरम संदीप फैलोज, वन मंडलाधिकारी सामान्य नर्मदापुरम रचना शर्मा, सामान्य संयुक्त वनमंडलाधिकारी सोहागपुर के मार्गदर्शन एवं सुमित पाण्डेय वनपरिक्षेत्र अधिकारी सोहागपुर के निर्देशन में गठित गश्ती दल में शामिल सदस्य राजेन्द्र भिलाला वनपाल, राजेश अग्रवाल वनरक्षक, उत्तम गीते वनरक्षक, दीपक मिश्रा स्थाईकर्मी द्वारा गश्ती के दौरान साकला पुल पर लगी एसएसटी टीम माखन सिंह कटारे, एएसआई के सहयोग से चेंकिंग के दौरान एक बाईक सवार को संदेह के आधार पर रोककर चेक किया। चैकिंग दौरान बाईक सवार के पास से 24 नग कछुए एवं 2 नग जाल जप्त किए गए। आरोपी का नाम गोवर्धन उम्र लगभग 36 वर्ष है। जो नर्मदापुरम जिले की नयाखेड़ा तहसील के सोहागपुर का रहने वाला है। आरोपी के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रकरण में विवेचना जारी है।