jhankar
ब्रेकिंग
हरदा न्यायालय में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित, 159 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल UPI पेमेंट 2000 से ज्यादा पर चार्ज का भ्रम पीथमपुर में बड़ा औद्योगिक हादसा - नाइट्रोजन रिसीवर टैंक फटने से 3 मजदूर बुरी तरह झुलसे मुख्यमंत्री युवा अन्नदूत योजना के वाहन संचालक परेशान भगवान बलराम जयंती पर भारतीय किसान संघ ने मनाया उत्सव, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन आज का सुविचार: बीती ताहि बिसार दे, आगे की सुध लेय टप से पक्की दुकान तक… हंडिया में अतिक्रमण का सिलसिला आखिर थमेगा कब? जानिए आज मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज आज बलराम जयंती पर किसान करते हल और कृषियंत्रो की पूजा जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन हरदा की वार्षिक साधारण आमसभा 21 सितम्बर को होगी

Harda : कमल फूल छपी साड़ियां पहनी हुई ग्रामीण महिलाओं के साथ कमल पटेल ने की अपील !  कांग्रेसी करेंगे निर्वाचन आयोग को शिकायत, प्रशासन की निष्पक्षता पर उठाये सवाल !

हरदा : भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल द्वारा आज ग्रामीण जनसंपर्क के बाद उनकी फेसबुक आईडी से कमल फूल छपी साड़ियां पहनीं ग्रामीण महिलाओं की तस्वीरें प्रसारित की गईं। कांग्रेस ने इनपर  आपत्ति लेते हुए पक्षपात का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी के पीछे साये की तरह निगरानी दल चल रहा है। पलपल की खबर ली जा रही है वहीं भाजपा प्रत्याशी को लेकर निगरानी दल बेफिक्र है।  कांग्रेसियों ने कहा कि आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

कांग्रेसियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी है । देखिए क्या है उनके मन की बात –

◆ किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहन विश्नोई  वीडियो में ये बोले…  पढ़िए –

वर्तमान में  कृषि मंत्री कमल पटेल जो चुनाव लड़ रहे हैं और जो धन – बल का उपयोग कर रहे  हैं ।   चुनाव आयोग और जिला  प्रशासन उनकी कठपुतली बने घूम रहें है।
यही प्रशासन कांग्रेस प्रत्याशी के पीछे तो बिल्कुल कैमरे लेकर घूम रहे हैं कि यह कहां माला पहन रहा है । क्या कर रहे है । बाकी मंत्री जी के पीछे निर्वाचन वाले क्या कर रहे हैं । वो समझ से परे है ।   आज कमल पटेल ने  प्रचार प्रसार  किया है। उसमें कमल पटेल ने उनकी स्वयं की  facebook id से  एक पोस्ट डाला जिसमे सारी महिलाएं कमल के फूल की साड़ियां पहनी हुई खड़ी हैं । मालूम हो,  ऐसी साड़ी पूरे विधानसभा क्षेत्र में बाटी गई है और निर्वाचन आयोग पूरा मूकदर्शक बने बैठा हुआ है।
कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है ।

यह हमारा सीधा सीधा आरोप है कि इस तरह से जो माहौल चल रहा  ऐसे में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं लगा सकते । हम निर्वाचन आयोग में जिला कलेक्टर की शिकायत करेंगे कि जिससे इसमें तत्काल कानूनी कार्यवाही की जावे।

◆ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ कांग्रेसी आदित्य गार्गव ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए टिप्पणी की –
“कमल पटेल के आज के मिर्जापुर ग्राम में जनसपंर्क की तस्वीर उन्ही की फेसबुक वॉल से.. ग्रामवासी सभी महिलाएं एक जैसी साड़ियां पहने हुए…” ये मात्र संयोग है या कुछ प्रयोग है मंत्री जी ?”

- Install Android App -

◆ मोहन विश्नोई ने अपनी फेसबुक वॉल पर क्या लिखा –

” चुनाव आयोग मे मेरे द्वारा शिकायत की गई है कमल के फूल वाली साड़िया बांटी जा रही है । निर्वाचन वाले क्या ध्यान रख रहे है । ये सरेआम आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है । हम निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं कर सकते स्वयं कमल पटेल ने अपनी फेसबुक आईडी पर पोष्ट की है। इससे बड़ा सबूत क्या चाहिए चुनाव आयोग को”

◆ भाजपा प्रत्याशी कमल पटेल की फेसबुक आईडी से महिलाओं की कमल फूल की छपी साड़ी वाली तस्वीर पोस्ट कर लिखा गया –

“कांग्रेसी आएंगे, झूठे वचन गिनाएंगे…
इनकी बातों में नहीं आना है, अपना कमल
का फूल खिलाना है।

ग्राम मिर्जापुर, हरदा में जनसंपर्क।

इनका कहना है –

◆ भाजपा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कहा कि फूल वाली साड़ी कोई भी पहन सकता है। बाजार में मिलती है। किसी को यह नही कह सकते की ये साड़ी मत पहनो ।

◆ खबर के सम्बंध में जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग को कॉल किया गया लेकिन कॉल रिसीव न हो पाया ।