jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

PM Kisan Yojana : 8 करोड़ से अधिक किसानों की हुई मौज, आज जारी हुई 15वीं किस्त, देंखें

PM Kisan Yojana : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 15 नवंबर को भाई दूज के मौके पर सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त जारी कर दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने योजना की धनराशि किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी है.

PM Kisan Yojana

इस योजना के तहत इस बार 8 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ मिला है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों के खातों में हर महीने 2,000 रुपये की किस्त भेज रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के खूंटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बटन दबाकर यह किस्त ट्रांसफर की. इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को आर्थिक मदद की जा रही है.

अगर किसी किसान को इस योजना से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण जानकारी चाहिए तो आप pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं. इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर 155261 या 1800115526 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

- Install Android App -

इससे आपकी किस्त अटक सकती है

अगर आपने ई-केवाईसी नहीं कराया है तो किस्त का पैसा आपके खाते में नहीं भेजा जाएगा. इसके अलावा अगर आवेदन पत्र में कोई गलती पाई जाती है जैसे- लिंग की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर आदि तो भी सरकार की ओर से किस्त का पैसा नहीं भेजा जाएगा.

क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

यह योजना केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता के लिए शुरू की गई है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने 24 फरवरी 2019 को की थी. इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है. आज भाई दूज के मौके पर सरकार की ओर से किसानों के खाते में 15वीं किस्त भी भेज दी गई है. इस योजना का लाभ उठाने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया है।