jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

Big News: 5 लोगो की संदिग्ध मौत, गांव में मचा हड़कंप, परिजनो ने दो का कर दिया दाह संस्कार, पुलिस पहुंची गांव

बिहार : बिहार के एक जिले में बड़ी खबर दुखद खबर सामने आ रही है। जहा एक गांव में पांच लोगो की संदिग्ध मौत हो गई। लगातार एक के बाद एक मौत होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस टीम जांच में जुट गई है।

पूरा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले से आई है। जहां बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाबू नरहर, नरहा कला गांव और सोलमन टोला के रहने वाले 5 लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी।

- Install Android App -

पुलिस ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। इस मामले में चौकीदार और संबंधित पुलिस अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। मृतकों में सोलमन टोला के विक्रम, राम बाबू, नरहर गांव के रौशन कुमार, संतोष महतो, नरहा कला के महेश यादव और अवधेश यादव शामिल हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

डीएसपी ने बताया कि अवधेश राय नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि 5 लोगों की मौत हुई है। सीतामढ़ी एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही दो शवों का दाह संस्कार उनके परिजनों ने कर दिया था। एक शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शराब पीने का मामला सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।