jhankar
ब्रेकिंग
तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सरकारी नौकरी के नाम पर 2 लाख 20 हजार की ठगी, पीड़िता ने थाने में लगाई गुहार अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी

बड़ी खबर : मकान के अंदर मृत अवस्था में मिली 5 सदस्यों की लाश, कर्ज से परेशान था मुखिया, मौत से पहले बनाया था विडियो

कर्नाटक के तुमकुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक ही परिवार के पांच लोगों के शव उनके घर के अंदर से बरामद हुए हैं। पति-पत्नी के शव फंदे से लटके मिले. तो वहीं, उनके तीन बच्चे बेड पर मृत मिले।
मरने से पहले परिवार के मुखिया ने वीडियो भी बनाया था। जिसमें उसने बताया कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा है ।

जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात 7 बजकर 30 मिनट की है. मरने वालों की पहचान गरनेब साब (33), उसकी पत्नी सुमैय्या (30) साल, बच्चे हजिरा (14), मोहम्मद सुबान (10) और मोहम्मद मुनीर (8) के रूप में हुई है. घटना का पता तब चला जब गरनेब साब ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला.

- Install Android App -

वीडियो में गरनेब ने कहा कि वह इन दिनों आर्थिक तंगी से झूझ रहा है. उसकी कबाब की दुकान है, जिससे घर का खर्च चलता है. लेकिन वो भी घाटे में चल रही है. इसके साथ ही कहा कि कलंदर नामक शख्स उसे और उसके परिवार को परेशान करता है. वह आए दिन उन्हें गालियां देता और धमकियां भी देता है. बस इसी बात से वो लोग परेशान हैं और जीना नहीं चाहते. शख्स ने राज्य के गृह मंत्री डॉक्टर जी परमेश्वर से न्याय की मांग करते हुए कहा कि आरोपी कलंदर पर कार्रवाई की जाए.

गरनेब का वीडियो कुछ लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी. फिर पाया कि घर में पूरा परिवार मृत पड़ा है. गरनेब और उसकी पत्नी के शव फंदे से लटके हुए थे. जबकि, बच्चों के शव बेड पर पड़े थे. पुलिस ने शुरुआती जांच में माना कि हो सकता है गरनेब ने पहले बच्चों को जहर दिया हो फिर दंपति ने सुसाइड कर लिया. लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है. उधर, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है. लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा कि परिवार इस तरह का कदम भी उठाएगा।

खबर स्त्रोत्र@आज तक