jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया की चोरी हुई वैगनआर का सतना कनेक्शन! मोबाइल लोकेशन ने खोला राज, मंदिर के पास मिली कार सुबह चतुर्थी, रात में हरितालिका तीज—आस्था के रंग में रंगा हंडिया क्षेत्र,, मध्य प्रदेश में फिर बदला मौसम का मिजाज हरदा समेत कई जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट, तेज हवाओं ... आज मनाया जा रहा ऋषि पंचमी का पावन पर्व सप्तऋषियों के पूजन के साथ महिलाएं रखती हैं व्रत, सुख-समृद्धि... हंडिया में गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’, घर-घर और पंडालों में हुई गणपति स्थापना, ! MP NEWS: नवीन पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अनिल राजपूत प्रदेश सचिव नियुक्त सोसाइटी फॉर प्राइवेट स्कूल... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल को जनभागीदारी के उत्सव के रूप में मनाएगी भाजपा : आ... आंवलीघाट नर्मदा तट पर निकला मगरमच्छ, ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित रेस्क्यू राजस्थान निकाय चुनाव 2026: वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी को झटका बिग न्यूज सिवनी मालवा: त्योहार पर ट्रैफिक व्यवस्था फेल, गांधी चौक से नर्मदा मंदिर तक एक घंटे तक लगा ...

खंडवा : PLV नारायण फरकले ने दी विद्यार्थियों को कानूनी जानकारी

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जे एस एस लर्निंग टेंपल स्कूल बमनगांव भीला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया –

- Install Android App -

खंडवा : निप्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष श्रीमती ममता जैन जी के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं जिला न्यायाधीश श्री सूरज सिंह राठौड़, जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे जी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा द्वारा आज गुरुवार 30नवंबर 2023 को दोपहर बाद जे एस एस लर्निंग टेंपल स्कूल बमनगांव भीला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पैरालीगल वालंटियर नारायण फरकले ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ हमें कानून की जानकारी भी होना चाहिए।हमे अपने मौलिक कर्तव्यों एवं अधिकारों की भी जानकारी होना आवश्यक है। बच्चों ने भी बीच बीच में अपनी बात रखी। इशिका फरकले ने चाईल्ड लाइन का नंबर बताया,नारायण फरकले द्वारा पाक्सो एक्ट, बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012, दहेज प्रथा कानून,बाल विवाह निषेध कानून ,महिला सुरक्षा ,गुड टच और बेड टच ,डायल 100, चाईल्ड लाइन 1098,साथ ही पैरालीगल वालंटियर योजना एवं उनके कार्य,विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न सलाह सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई । योजनाऐं संबंधी पंपलेट भी वितरण किए गए ।शिविर में नारायण फरकले, राजेन्द्र माणिक, प्राचार्य रघुराज तोमर, अंतिम मौर्य, आयुषी तंवर, गरिमा मौर्य, प्रिया,लाली चौहान, वैष्णवी लाड़, पुष्पा पटेल, मोनिका पंवार, सुनीता जगताप,ओम देवधर,शेख सर,दिपाली, वंदना पटेल, शिक्षकगण सहित 260बालक एवं लगभग 190 बालिकाऐं उपस्थित रहे।