jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

OMG: खौफनाक सजा मर्डर : युवक को कार से बांधकर 25 किलोमीटर तक घसीटा !

सीहोर : भोपाल-श्यामपुर-ब्यावरा फोरलेन पर कार से बांधकर सड़क पर करीब 25 किलोमीटर तक घसीटकर एक युवक की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वारदात दो दिसंबर की रात श्यामपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक 35 वर्षीय संदीप पिता रमेश नकवाल 29 नवंबर को भोपाल से ट्रेन में सवार होकर नसीराबाद गया था। वहां उसके परिवार के कुछ लोग रहते हैं। इसी कार्यक्रम में भोपाल से राजेश चिराड़ की टैक्सी किराए पर लेकर संजीव नकवाल गए थे। वहां संजीव और संदीप नकवाल की मुलाकात हुई। दोनों ने कार से वापस भोपाल आना तय किया। रास्ते में दोनों ने ड्राइवर राजेश चिराड़ के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद किसी बात पर विवाद हो गया।

- Install Android App -

आरोपी युवकों ने संदीप नकवाल को गाड़ी के सीट बेल्ट में फंसा कर भोपाल-श्यामपुर-ब्यावरा फोरलेन पर करीब 25 किलोमीटर तक घसीटा। जिससे उसकी मौत हो गई। खौफनाक तरीके से की गई हत्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मृतक युवक का पिछला हिस्सा आधे से ज्यादा सड़क पर घिसकर पूरी तरह गायब हो गया फोरलेन मार्ग पर चलने वाले प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस को डायल 100 के कंट्रोल रूम से मैसेज मिला। पुलिस ने दोराहा टोल नाके पर पहुंचकर कार को जब्त किया। पुलिस आरोपी युवक संजीव नकवाल और ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतक परिचित होने के साथ विकास नगर गोविंदपुरा भोपाल के रहने वाले हैं। दोनों राजस्थान अजमेर के पास नसीराबाद तेरहवीं में गए थे।

खबर स्तोत्र @jantaserishta.com