jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Big News: एक करोड़ कीमत की चरस के साथ 3 महिलाएं पकड़ाई एक पंजाबी महिला, नेपाल से पंजाब सहित कई राज्यों में नेटवर्क !

बिहार : बुधवार की रात तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से करीब 4.5 किलोग्राम चरस बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिलाओं में एक पंजाब की रहने वाली एक महिला भी शामिल है।

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ महिलाएं बेतवा रेलवे स्टेशन से पंजाब जाने वाली है। रेलवे प्लेटफार्म पर है जो जननायक ट्रेन से चरस ले जाने वाली है। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि ये सभी ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर बैठी थी। संदिग्ध गतिविधियों के कारण पुलिस इनसे पूछताछ की गई। इसके बाद उनकी जांच की गई तो उनके पास से 9 पॉकेट चरस बरामद हुआ, जो लगभग 4.50 किलो है। मुजफ्फरपुर रेल पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने गुरुवार को बताया कि गिरफ्तार महिला तस्करों में एक महिला पंजाब के जालंधर की रहने वाली है जबकि दो अन्य बिहार की रहने वाली है।

जब्त चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपए तक बतायी जा रही है। पुलिस गिरफ्तार महिलाओं से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं नेपाल से चरस लेकर पंजाब जाने वाली थी।