jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Breaking News: नशे के सौदागरों से 9 लाख रुपए कीमत का 90 किलो गांजा पुलिस ने किया जप्त !

कोरापुट : ओडिशा के कोरापुट जिले में गुरुवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली। यहां पुलिस ने नशे के सौदागरों से गांजे की एक बड़ी खेप पकड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक कार में तस्करी कर ले जाया जा रहा लगभग 90 किलोग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया |

- Install Android App -

जिसकी कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है, आंध्र प्रदेश से जयपुर तक तस्करी कर लाया जा रहा था। हालांकि पकड़े जाने के डर से गांजा तस्कर और चालक मौके से भाग गये. वे कार भी मौके पर ही छोड़ गए। खबरों के मुताबिक, विश्वसनीय सूत्रों से गांजा तस्करी के बारे में कुछ जानकारी मिलने के बाद लामाटापुट पुलिस ने कादरी गांव के आसपास बैरिकेड्स लगा दिए। चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार हुंडई कार ने बैरिकेड तोड़ दिया और जब पुलिस ने गाड़ी रोकने को कहा तो उसने भागने की कोशिश की. पुलिस द्वारा कुछ दूर तक पीछा करने के बाद व्यापारी और चालक ने लिमापुट गांव के पास जंगल में वाहन रोका और मौके से भाग गए।

पुलिस को कार में 9 लाख रुपये कीमत का 90 किलो गांजा मिला. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।