jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

Indore News : ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन के तीन दिवसीय कार्यक्रम कल से इंदौर में !

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर : देश का सबसे बड़ा ब्राह्मण युवक-युवती तीन दिवसीय परिचय सम्मेलन इंदौर में कल से आयोजित हो रहा है। इसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और यहां युवक-युवती प्रत्याशियों के साथ ही अभिभावक भी हजारों की संख्या में शामिल होंगे। यह पूर्ण रूप से नि:शुल्क है। जिसमें सारी व्यवस्थाएं अत्यधिक व हाईटेक रखी गई है। यह तीन दिवसीय आयोजन 16 से शुरू होकर 18 दिसंबर तक चलेगा।

- Install Android App -

इस सम्मेलन को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन के संयोजक, विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. योगेंद्र महंत और राष्ट्रीय महासचिव पं. देवेंद्र शास्त्री द्वारा बड़ा और खास घोषित किया गया है। इस सम्मेलन में देश और विदेश के ब्राह्मण समाज के सदस्यों की भागीदारी है, जो एक साथ आकर सांस्कृतिक वेशभूषा और संस्कृति का आदर्श प्रस्तुत करेंगे। यहां एक ही छत के नीचे अभिभावक और प्रतिभागी संस्कृति और वेशभूषा का संगम देखा जा सकेगा। सम्मेलन के दौरान शहर के प्रमुख मंदिरों में विशेष आमंत्रण दिया गया है और इसमें करीब 70 हजार से अधिक ब्राह्मण बंधुओं की भागीदारी होने की उम्मीद है।

सोशल मीडिया के माध्यम से इस सम्मेलन को लगभग 10 लाख लोग देखेंगे, और सभी सदस्य अपने विचारों को साझा करेंगे। इस आयोजन में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, दुबई आदि के से भी संबंधित ब्राह्मण समाज सम्मिलित हो रहा है।