jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और निजी वाहन चालक से मारपीट के प्रकरण में 2 आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

सिवनी मालवा।नर्मदापुरम शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर राजस्व एवं खनिज विभाग के अमले पर हमला करने और निजी वाहन चालक से मारपीट के प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के आरोपी सोनू निमोदा एवं मयंक निमोदा के विरुद्ध देहात थाना नर्मदापुरम द्वारा धारा 353,186,323 एवं 34 के तहत अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है।

एसडीएम नर्मदापुरम आशीष पांडे ने बताया कि गुरुवार शाम को राजस्व अमला सीमांकन कार्य समाप्त करने के पश्चात ग्राम पांजराकला होते हुए तहसील कार्यालय नर्मदापुरम पहुंच रहे थे, तभी रास्ते में पांजराकला में एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा पांजराकला रोड़ पर रेत से भरा हुआ ट्रेक्टर ट्राली पांजराकला के तरफ जा रहा था। जो राजस्व अमले की गाड़ी को देखकर ट्राली को छोड़ कर ट्रेक्टर लेकर भाग गया। जिसके बाद राजस्व के अमले द्वारा माइनिंग विभाग को कार्यवाही के लिए बुलाया गया। साथ ही अन्य ट्रेक्टर एवं प्राईवेट चालक छोटू गोस्वामी को ट्राली को ले जाने एवं अग्रिम कार्यवाही के लिए बुलाया गया।

- Install Android App -

माइनिंग विभाग के अमले द्वारा ट्रैक्टर सहित ट्राली को चालक छोटू गोस्वामी को चलाने के लिए कहा तब वहा पर आरोपी सोनू निमोदा, मयंक निमोदा वहा पर आए और राजस्व व माईनिग विभाग की टीम पर हमला कर दिया व प्राईवेट चालक गोस्वामी को  सोनू निमोदा, मयंक निमोदा ने उनके हाथ में पत्थर लेकर मारा जिससे छुट्ट निमोदा को सिर मे व शरीर में अन्य जगह चोटे आई है।

छोटू गोस्वामी को नर्मदा अपना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है।। उक्त आरोपियों व्दारा राजस्व व माईनिग टीम पर हमला कर शासकीय कार्य मे बाधा पहुंचाई गई है। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही के लिए आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया गया है।