jhankar
ब्रेकिंग
देश दुनिया के मुख्य समाचारो की झलक Makdai Express 24 के साथ झुंझुनूं में बड़ा हादसा- हाईटेंशन लाइन से टकराई मिक्सर मशीन आज मध्य प्रदेश में चक्रवात मुरासु का असर हरदा नगर पालिका पटाखा दुकानों की नीलामी और टैक्स ऑफलाइन ही लेगी, 500 रुपये पेनल्टी का व्यापारियों ने... शराब कारोबार पर कांग्रेस नेता के बदले सुर! पहले किया किनारा, अब 30% कमीशन की बात ने मचाई हलचल हरदा में सराफा बाजार में हड़कंप, इंदौर पुलिस व्यापारी को पूछताछ के लिए ले गई घरेलू विवाद के बाद अतिथि शिक्षक ने खाया जहरीला पदार्थ, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; परिवार में पसरा ... अवैध शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, टिमरनी से गुजरात भेजी जा रही थी खेप कृषि उपज मंडी हरदा में 6 से 11 नवम्बर तक बंद रहेगी नीलामी जिले में नरवाई जलाने पर प्रतिबंध : उल्लंघन पर 2500 से 15 हजार रूपये तक लगेगा जुर्माना

LPG Cylinder Price : एलपीजी ग्राहकों को मिली खुशखबरी, आज से सस्ता हो गया एलपीजी गैस सिलेंडर

LPG Cylinder Price : अगर आप गैस सिलेंडर उपभोक्ता हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत बड़ी साबित हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम कम कर दिए हैं. नए साल के आगमन से पहले ही यह कटौती की गई है.

LPG Cylinder Price

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये सस्ता मिल रहा है। आपको बता दें कि यह कटौती 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में की गई है। आज से घरेलू सिलेंडर की कीमत 1757 रुपये हो गई है. घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.

दिसंबर में 19 किलो के सिलेंडर में बढ़ोतरी हुई थी

आपको बता दें कि कोलकाता शहर में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1868.50 रुपये है. आज से पहले यह ग्राहकों को 1908 रुपये में दिया जा रहा था. व्यापारिक नगरी मुंबई में यह सिलेंडर अब 1749 रुपये की जगह 1710 रुपये में दिया जा रहा है.

- Install Android App -

चेन्नई में एलपीजी सिलेंडर 39.50 रुपये कम होकर 1929 रुपये में बेचा जा रहा है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में यानी 1 दिसंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में काफी बढ़ोतरी की गई थी. इससे पहले नवंबर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी.

घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बदलाव

घरेलू सिलेंडर की बात करें तो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत कम होने के बाद इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसे उसी कीमत पर लोगों को दिया जा रहा है.

घरेलू सिलेंडर की कीमत

अगस्त में घरेलू सिलेंडर की कीमत 200 रुपये कम हुई थी. इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जो भी अपडेट दिया गया है. उनके मुताबिक आज भी लोगों को 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 30 अगस्त के दाम पर ही दिया जा रहा है. राजधानी दिल्ली में यह 903 रुपये प्रति सिलेंडर है, जबकि कोलकाता में उपभोक्ताओं को यह 929 रुपये में मिल रहा है. मुंबई में 902.50 रुपये में उपलब्ध है।