jhankar
ब्रेकिंग
हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार रायपुर: ‘मोदी की गारंटी’ याद दिलाने सड़क पर उतरे हजारों शिक्षक, सरकार को आंदोलन की चेतावनी दतिया: विधानसभा उपचुनाव के चलते सख्त चेकिंग, पुलिस ने 24 घंटे में जब्त किए 37 लाख रुपये सारसूद गांव के किसान की गुहार: क्रेशर प्लांट के कारण 7 एकड़ फसल बर्बाद, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुह...

mp big news: लापता 25 वर्षीय युवक की लाश मिली,धारदार हथियार से हत्या

जबलपुर। मध्यप्रदेश की संस्कार धानी कहे जाने वाले शहर जबलपुर में एक लापता युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की लाश खून से लथपथ थी।

- Install Android App -

मिली जानकारी के अनुसार रायल स्टेट कालोनी में रहने वाले युवक सौरभ पटेल की हत्या कर लाश को पनागर स्थित राममनोहर पटेल के खेत में फेंक दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव का पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस के अनुसार पनागर के ग्राम कालाडूमर शंकर मोहल्ला में रहने वाले कोटवार ने आज पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग राममनोहर पटेल के खेत में एक युवक की खून से लथपथ लाश देखी। लाश देखकर ग्राम कोटवार ने पुलिस अधिकारियों को खबर दी।
वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने गांव के लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ने भी नहीं पहचाना. पुलिस ने देखा कि लड़का गोरे रंग का है, नीले रंग की जैकेट एवं नीला जींस पेंट, काले रंग का जूता मोजा पहने है. चेहरे पर चोट के निशान हैं. पुलिस ने आसपास के थानों से सूचना देकर शिनाख्त कराई तो मृतक की शिनाख्त सौरभ पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी रायल स्टेट कालोनी कंटंगी रोड माढ़ोताल के रूप में हुई।
पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि सौरभ की किन किन लोगों से मुलाकात हुई है। वह घर से कब निकला है।