jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

MP केबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 4 हजार से अधिक बच्चो को दिखाई चार साहिबजादे फिल्म।, आकाश विजयवर्गीय ने भी देखी बच्चो संग फिल्म

इंदौर :- देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय के सहयोग से 26 दिसंबर वीर बाल दिवस के अवसर पर विधानसभा 1 के सुंदर नगर स्थित रिद्धि-सिद्धि गार्डन पर 4 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों व विधानसभा के प्यारे बच्चों को सनातनी धर्म की रक्षा की प्रेरणा देती फिल्म “चार साहिबजादे” दिखाने का आयोजन किया गया।

आयोजन में प्रमुख रूप से मंत्री पुत्र एवं पूर्व विधायक  आकाश कैलाश विजयवर्गीय मौजूद थे।

- Install Android App -

इस दौरान आकाश विजयवर्गीय ने मीडिया से चर्चा में कहां की प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सिख समाज के वीर महात्मा परम पूज्य श्री गुरु गोविंद सिंह जी व उनके बेटों ने हमारे देश व समाज के लिए बलिदान दिया। उसको ध्यान में रखते हुए आज 26 दिसंबर को पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जाए इसका निर्णय किया और उस बात को ध्यान में रखते हुए मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा “चार साहबजादे” फिल्म, जो गुरु गोविंद सिंह जी के बेटों के पराक्रम पर बनी है,दिखाने का निर्णय किया था,ताकि बच्चो में भी वीरता पराक्रम का भाव जागे।

आकाश विजयवर्गीय ने बच्चो संग नीचे दरी पर बैठ कर पूरी फिल्म देखी, अपने बीच लोकप्रिय जननेता को फिल्म देखता देख भी बच्चो का उत्साह कई गुना बढ़ गया था।