jhankar
ब्रेकिंग
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें  महाराणा सेना का प्रदेश स्तरीय शस्त्र पूजन कार्यक्रम 25 अक्टूबर को हरदा में हाईवे पर चेकिंग के दौरान हादसा, कॉन्स्टेबल को लोडिंग वाहन ने कुचला, इलाज के दौरान मौत हरदा-मगरधा रोड पर हादसा: चलती ट्रॉली में पीछे से घुसी नई बाइक, युवक घायल 

Crime News : दो पक्षों का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला, दरोगा की वर्दी फाड़ी और जीप को क्षतिग्रस्त किया

पुलिस पर हमले का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधियों के बीच पुलिस का डर पूरी तरह से खत्म होता दिख रहा है। मनेर में विवाद सुलझाने सिपाहियों के साथ पहुंचे दारोगा की पिटाई कर दी  साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ डाली। पथराव कर पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 मनेर। पटना जिले के पश्चिमी क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन पुलिस पर हमले की वारदात सामने आई है। मंगलवार को दो पक्षों के विवाद को सुलझाने गई मनेर थाने की पुलिस पर एक गुट ने हमला बोल दिया। सिपाहियों के साथ पहुंचे दारोगा रंजीत कुमार यादव की पिटाई कर दी। साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ डाली। पथराव कर पुलिस जीप को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस आरोप में पूर्व मुखिया के पति जय कुमार निराला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद से क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। एहतियातन इलाके में गश्ती बढ़ा दी गई है।

दो पक्षों के बीच विवाद की जानकारी – सिटी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जारी है। विधि.सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि खासपुर गांव में देर शाम दो पक्षों के बीच विवाद की जानकारी मिली थी। दारोगा रंजीत कुमार यादव पहुंचे तो मालूम हुआ कि रामानंद चौधरी और पूर्व मुखिया प्रियंका कुमारी के पति जय कुमार निराला के बीच विवाद चल रहा है। माजरा जानने के लिए दारोगा निराला के पास गए तो वह पुलिस की मौजूदगी में समर्थकों के साथ रामानंद के घर में घुस गया और मारपीट करने लगा। इस पर दारोगा ने आपत्ति जताई तो निराला और उसके समर्थक पुलिसकर्मियों से भिड़ गए। मारपीट शुरू कर दी। खींचातानी में दारोगा की वर्दी फट गई। पुलिसकर्मी जब तक हरकत में आते । तब तक लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस जीप का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि पुलिसकर्मी ने साहस का परिचय दिया और भागने की फिराक में रहे निराला को भीड़ से खींच कर थाने ले गई।