jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

Happy new years नववर्ष 2024 पर धार्मिक और पर्यटन केंद्रो पर उमड़ेगा जनसैलाब,नर्मदा में लगायेगे आस्था की डुबकी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा : नए साल 2024 को मनाने को लेकर उत्साह लोगो में दिख रहा है, इसके लिए लोग 25 दिसंबर से प्लानिंग बनाने लगते है ।

कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कैसे इंजाय करना है। जिले में घूमने फिरने के शौकीन युवा और किशोर अपने मित्रमंडली के साथ 31 दिसंबर की रात्रि और 1 जनवरी का दिन कहां बिताने वाले है इसकी पूरी प्लानिंग बन गई है। जिले में कुछ स्थान धार्मिक मान्यताओ के चलते पवित्र और धार्मिक स्थान है, जहां पर लोग अपने नए साल का पहला दिन ईश्वर पूजा आराधना के साथ मनाते है। जिसमें सबसे पहला और प्रमुख स्थाना है मां नर्मदा के दर्शन स्नान और हंडिया में रिद्धनाथ नेमावर में सिद्धनाथ भगवान का दर्शन पूजन अभिषेक करते है। पिकनिक के लिए मकड़ाई का किला  इसके अलावा तेली की सराय जोगा किला,, मां कामाख्या पूजा स्थल आदि स्थान पर जाते है। हरदा शहर की बात करें तो 1 जनवरी को हंडिया नेमावर नाभीकुंड, करुणा धाम, गुप्तेश्वर मंदिर, सांई धाम सिराली  मंदिर, भैरुबाबा, बायपास हनुमान मदिर, कान्हा बाबा सोडलपुर, मुर्गी घाटी सहित शासकीय कालेज के पास मां काली और खेत वाली माता मंदिर आदि मंदिरों में सुबह से लोगो की भीड़ देखी जा सकेगी।

- Install Android App -

सिराली में मकडाई का किला और सांई मंदिर में भी लोग नए साल पर जाते है।

नए साल पर सलकनपुर में मां के दरबार में हाजिरी –

जिले के अनेक देवी भक्त सलकनपुर में देवी मां के दर्शन करने पैदल या वाहनों के माध्यम से पहुचते है और नववर्ष के पहले दिन की सुबह मां के आंगन में मनाते है। इसी प्रकार कुछ लोग देवी धाम देवास भी पहुंचकर मां चामुंडा के दरबार में अपनी हाजिरी लगाते है मां से नए वर्ष में आर्शीवाद प्राप्त करते है।