jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा में जमीन विवाद को लेकर बवाल, दोनों पक्ष आमने-सामने एक पक्ष की शिकायत पर 8 लोगों के खिलाफ FIR खेड़ीनीमा विद्यालय ने बढ़ाया हरदा का मान, संस्था प्रमुख डूडी को मिला ‘उत्कृष्ट नेतृत्व’ सम्मान आज का हरदा, देवास, बैतूल, खंडवा, नर्मदापुरम, इंदौर, भोपाल में मौसम हाल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में ऑनलाइन अटेंडेंस पर भड़की टीचर, कहा - अफसरों और CM की भी हो निगरानी MP में बारिश का कहर: नर्मदापुरम-छिंदवाड़ा में रेड अलर्ट, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट बलराम जयंती के अवसर पर प्राकृतिक खेती उत्पाद सह संवाद कार्यक्रम आयोजित जिला चिकित्सालय को मिली नई व्हीलचेयर, मरीजों को मिलेगी राहत कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया हरदा जिले में विद्युत चोरी के खिलाफ चला सघन चेकिंग अभियान

हंडिया : नए साल के पहले दिन क्षेत्र के धार्मिक ऐतिहासिक व प्राचीन धरोहरों पर पहुंचे लोगों ने जमकर उठाया लुत्फ़

( सुमित खत्री ) हंडिया : नए साल के पहले दिन बड़ी संख्या में लोग धार्मिक नगरी हंडिया में पहुंचे जहां नववर्ष के स्वागत पर लोगों ने नर्मदा स्नान किया | इसके बाद रिद्धनाथ महादेव मंदिर में भोलेनाथ का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया वहीं स्नान का सिलसिला दिनभर चला | इसके बाद तेली की सराय,जोगा का किला,हिंडोलनाथ धाम, हंडिया शाह भडंग तथा शिवकरुणाधाम समेत अन्य स्थानों पर पहुंच कर लोगों ने पिकनिक पार्टी मनाई | सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ रही | साथ ही ऐतिहासिक धरोहरों के इतिहास जानने की दिलचस्पी भी लोगों ने दिखाई | सोमवार को साल के पहले दिन क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर बच्चों की टोलियां भी आईं |वहीं लोगों की सेवा सहायता व सुरक्षा के लिए पुलिस जवान भी जगह-जगह तैनात रहे।