jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

Burhanpur News: भोपाल में राज्य स्तरीय डांसिंग एवं सिंगिंग चैंपियनशिप में बुरहानपुर की बेटियों ने प्रथम स्थान हासिल किया

बुरहानपुर की बेटियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया – हनी बोबाड़े

- Install Android App -

बुरहानपुर : नेशनल सिंगिंग एंड डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2023-24 के बैनर अंतर्गत भोपाल में राज्य स्तरीय डांसिंग एवं सिंगिंग चैंपियनशिप का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, बुरहानपुर, खंडवा, शाजापुर, नरसिंहपुर सहित आदि जिलों से लगभग 150 प्रतिभाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिसमें बुरहानपुर की बेटियों ने भी नृत्य एवं गीत में प्रथम स्थान प्राप्त कर बुरहानपुर जिले का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया। बता दे की डांसिंग में प्रथम स्थान हनी जयेश बोबडे को गोल्ड मेडल से नवाजा गया। वहीं सिंगिंग में प्रथम स्थान राजेश्री रल को गोल्ड मेडल, दृतीय वंदना ताई सिल्वर मेडल, व ममता ठाकुर को तृतीय स्थान पर ब्रांज मेडल से नवाजा गया। इसके बाद इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए कलाकारों का श्रीलंका या नेपाल में सिलेक्शन होगा। वहीं प्राइड ऑफ़ मध्यप्रदेश मोलिशा गुप्ता ने भी शानदार प्रस्तुति दी एवं स्वर्ण पदक हासिल किया। इस अवसर पर बुरहानपुर सेक्रेटरी सिद्देश नाइक, स्वस्ति बेन मॉडल बॉलीवुड के कोरियोग्राफर वैभव गुधे जज के रूप में उपस्थित हुए। चयनित कलाकरों को सशक्त पत्रकार समिति प्रदेश अध्यक्ष एवं बुरहानपुर म्युजिक क्लब अध्यक्ष उमेश जंगाले, प्रदेश सचिव जिन प्रकाश माली, भूषण महाजन, आरती प्रकाश माली, मध्य प्रदेश सेक्रेटरी, जॉय वाधवानी भोपाल सेक्रेटरी होस्ट क्रिस्टीना ने बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।