ब्रेकिंग
आपरेशन सिन्दूर मे उपयोग अस्त्र के बारे में राहुल गांधी के सवाल पर भड़के भाजपा नेता हंडिया : पीएम श्री गवर्नमेंट मिडिल स्कूल में 20 दिवसीय ग्रीष्मकालीन समर कैंप का आज हुआ समापन भारत में फिर लौटा कोरोना: सावधान भारत में मिल रहे कोरोना के मरीज!  मंगलवार तक 257 मरीज मिले 2की हुई... कोटा: शादी के स्टेज पर लगी भीषण आग, दुल्हा- दुल्हन ने भागकर बचाई जान रतलाम में भारी बारिश: सड़को भराया पानी , आंधी से उखड़े पेड़, बिजली गिरने से दो बच्चों की मौत आखिर क्यों झुंझलाए हरदा एसपी महोदय? एसपी और व्यापारी संघ अध्यक्ष के ऑडियो से उठे सवाल ! चोरी की नीयत... मध्यप्रदेश गुजरात सीमा से लगे हरीनगर एवं काकनवानी में अति ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल बेचने वालों पर दल ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 20 मई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 4 डम्पर जप्त किये, डंफर मालिक निकले ठेकेदार मंदिर में तोड़फोड़ करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया, प्रेस नोट में बताया चोरी के उद्देश्य से घुसे...

दिल्ली में ट्रिपल मर्डर, दिन दिहाड़े पति-पत्नी व बेटी की चाकू से गोदकर हत्या

देश की राजधानी दिल्ली दिन प्रतिदिन असुरक्षित होती जा रही है। यहा बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज का सामने आया है जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं परिवार का एक सदस्य घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार मिथिलेश वसंतकुज में अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार सुबह जब काम वाली उनके घर पहुंची तो देखा मिथिलेश (45) उनकी पत्नी सिया और बेटी नेहा (16) का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं मिथिलेश का बेटा गंभीर रूप से घायल हालत में था। पुलिस को तुरंत इसकी जानकारी दी गई। बताया जा रहा है यह घटना सुबह 5 बजे की है। मिथिलेश का परिवार मूलरूप से कन्नौज का रहने वाला था। कुछ महीने पहले उनके बेटे का अपहरण हुआ था। पुलिस ने बताया कि तीनों सदस्यों का कत्ल बड़ी बेरहमी से किया गया है। उनके शरीर पर चाकुओं के कई निशान हैं। अभी हमलावर को काई सुराग नही लग पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।