jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया : सात दिनों से लापता है ‘गोटिया’ बैल, हंडिया में तलाश जारी; खेड़ा की ओर ले जाते दिखे दो लोग,,... एनसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के द्वितीय अतिरिक्त चरण की तिथियों में वृद्धि खुशियों की दास्तां : चार माह की बालिका सिया को जन्मजात हृदय रोग से मिली मुक्ति प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लिये राजगढ़ में सेल्यूलाइटिस का बढ़ता खतरा: एक महीने में 70 से ज्यादा मरीज, संक्रमण बढ़ने पर काटना पड़ा प... पंजाब CM भगवंत मान को बम से उड़ाने की धमकी, 5 सितंबर को बठिंडा में हत्या की साजिश का दावा नर्मदा प्रसाद उपाध्याय को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित राजभाषा गौरव पुरस्कार रक्षाबंधन पर कांग्रेस का कल होगा अनोखा प्रदर्शन, भाजपा जिलाध्यक्ष को भेंट करेगी शक्कर कुछ घंटे की बारिश में उखड़ी नई सड़क, सीएमओ पहुंचे सड़क देखने, रेत-गिट्टी बही - नगर पालिका सीएमओ अमर ... हरदा में अंधे कत्ल का 24 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; ₹1.90 लाख नकद बरामद

वनडे टीम का चयन: जानें किन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह आैर काैन होगा बाहर

हैदराबादः महेंद्र सिंह धोनी की खराब बल्लेबाजी फार्म के कारण चयनकर्ता गुरुवार को यहां चयन समिति की बैठक के दौरान वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा घरेलू श्रृंखला के सीमित ओवरों के चरण के लिए ऋषभ पंत को भी टीम में जगह दे सकते हैं। अभी यह तय नहीं है कि टीम का चयन पहले तीन मैचों के लिए किया जाएगा या पूरी श्रृंखला के लिए। सीमित ओवरों के चरण की शुरुआत 21 अक्टूबर से होगी जिसमें पांच एकदिवसीय और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। कप्तान विराट कोहली पर काम का बोझा भी अहम मुद्दा है लेकिन इस बात की संभावना कम ही है कि वह पूरी श्रृंखला से आराम लेना चाहेंगे।

इसके अलावा धोनी के कवर को लेकर चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन के बीच चर्चा हो सकती है। धोनी की विकेटकीपिंग धारदार है लेकिन उनकी बल्लेबाजी फार्म में गिरावट आई है।चयन मामलों की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘हम सभी को पता है कि धोनी विश्व कप तक खेलेगा लेकिन पंत को निखारने में कोई नुकसान नहीं है जो छठे या सातवें नंबर पर शानदार बल्लेबाज हो सकता है, जिसमें मैच को खत्म करने की क्षमता है।’’

- Install Android App -

द ओवल में पहला टेस्ट शतक जडऩे के बाद राजकोट में भी पंत ने 92 रन की पारी खेली जिसके बाद 20 साल के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम में शामिल करने की मांग तेज हो रही है। दिनेश कार्तिक टीम का हिस्सा रहे हैं लेकिन उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और अहम मौकों पर वह मैच को फिनिश करने में नाकाम रहे हैं जो टीम प्रबंधन की चिंता का सबब है। चयनकर्ता इसके अलावा कुछ और विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।

रायुडू का चुना जाना लगभग तय

केदार जाधव अपनी पैर की मांसपेशियों को लेकर परेशान हैं और सीमित ओवरों के चरण से बाहर हो गए हैं जिससे मध्यक्रम में एक स्थान बना है। एशिया कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद अंबाती रायुडू का चुना जाना लगभग तय है, फिर भले ही कोहली खेलने का फैसला करें या नहीं। मौजूदा टेस्ट श्रृंखला से ब्रेक के बाद भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय है। अक्षर पटेल के विकल्प के तौर पर शानदार प्रदर्शन के बाद रविंद्र जडेजा को भी टीम में जगह मिलने की उम्मीद है। मनीष पांडे को हालांकि टीम से बाहर किया जा सकता है जो पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं।