मकड़ाई एक्सप्रेस 24 खंडवा : बिना टिकट यात्रा कर रही एक किशोरी को खंडवा रेल्वे स्टेशन पर टीसी ने पकडा और जीआरपी पुलिस को सौंप दिया। किशोरी के नाबालिग होने पर उसे बाल कल्याण समिति खंडवा भेजा गया। बताया जा रहा है कि किशोरी दिल्ली की रहने वाली हैं| जो एसी कोच में छुपते छुपाते दिल्ली से खंडवा तक पहुंच गई|जहां पर टीसी द्वारा टिकट न होने पर उसे पकड़ा । किशोरी ने बताया कि शाहरुख खान से मिलने मुंबई जा रही हैं | अब वह अपने घर जाना नही चाहती है।इधर दिल्ली में किशोरी के परिजनों ने तीन दिन पूर्व उसके लापता होने की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई थी।बाल कल्याण समिति सदस्य पन्नालाल गुप्ता का कहना है कि किशोरी की मानसिक स्थिति ठीक नही है। उससे पूछताछ में बताया कि वह शाहरूख खान की फैन है। वह मुंबई जाकर उनके बेटे से शादी कर उनकी बहू बनना चाहती है।इसीलिए घर से भाग कर मुंबई जा रही हुं ।अब अपने घर वापस नहीं जाना चाहती है। बाल कल्याण समिति सदस्यों ने किशोरी से घर का पता ओर मोबाईल नंबर लेकर उसके परिजनों को जानकारी दी ।गुरुवार को दिल्ली पुलिस की टीम को किशोरी सोंप दी गई।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-16-at-4.03.44-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-19-at-11.35.16-AM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/Takshshila-Kukrawad-1-scaled.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-27-at-3.20.35-PM.jpeg)