jhankar
ब्रेकिंग
सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना नायरा एनर्जी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, मध्य प्रदेश में कितना पड़ेगा असर छत से गिरकर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत मोबाइल अपडेट करने के बहाने खाते से निकाले 95 हजार

Datia News : युवती के पिता ने की प्रेमी युगल की हत्या, खेत में मिले शव

कड़ाई एक्सप्रेस 24 दतिया। ग्राम रुबाहा में एक खेत में प्रेमी जोड़े की रक्त रंजित लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने दोनो को खेत में ले जाकर हत्या कर दी है।पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर तफतीश की जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवती नेहा पुत्री अरविंद यादव निवासी रुबाहा का प्रेम संबंध युवक रोहित पुत्र सुरेंद्र निवासी सहदोरा थाना बडोनी से हो गया था। विगत माह की 25 जनवरी को दोनो घर से भाग निकले थे। इसको लेकर युवती के पिता अरविंद यादव ने थाने में बेटी की गुमशुदगी की रिर्पोट लिखाई थी। पुलिस ने बताया कि युवक रोहित और नेहा यादव को कल रात युवती के पिता अपने खेत पर लेकर पहुंचे । जहां उन्होंने रोहित को गोली मार दी और नेहा का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद युवती के पिता ने खुद पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस द्वारा घटना स्थल पर जाकर दोनो शव बरामद कर प्रकरण में जांच की जा रही है|