jhankar
ब्रेकिंग
धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान अग्रसेन महाराज की जयंती ! हरदा के सालासर एग्रोवेट प्लांट में तेंदुए की तलाश जारी, पगमार्क मिले; ड्रोन से भी की गई सर्चिंग हंडिया में गरबा प्रतियोगिता और भारत माता की आरती के लिए सुरक्षा व्यवस्था की मांग, बजरंग सेना ने थाना... विश्व शांति और सर्वजीव कल्याण की मंगल भावना के साथ 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान प्रारंभ अनुसूचित जाति जनजाति संयुक्त मोर्चा संगठन का हुआ सिराली में गठन अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित शतरंज की बिसात पर 178 खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा, वैभव तोमर ओपन वर्ग में प्रथम जानिए शारदीय नवरात्रि का पहला दिन के बारे में हंडिया थाने में नवरात्रि गरबा और दशहरा पर्व को लेकर बैठक, DJ बजाने के लिए लेनी होगी अनुमति हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR

Harda News: बैरागढ़ दुर्घटना के मामले में रविवार को छटवां आरोपी गिरफ्तार हुआ

हरदा : हरदा के ग्राम बैरागढ़ में मगरधा रोड पर स्थित फटाखा फैक्ट्री में गत दिनों हुए विस्फोट के मामले में रविवार को छठवें आरोपी अभिषेक अग्रवाल निवासी खातेगांव जिला देवास की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे ने बताया कि 4 आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुके थे, 5वां आरोपी अमन तमखाने को शनिवार को और छटवा आरोपी रविवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने बताया कि राजेश फायर बर्क्स जो कि पुरानी सब्जी मण्डी हरदा निवासी राजू उर्फ राजेश अग्रवाल एवं सोमेश अग्रवाल व्दारा संचालित थी। मंगलवार को राजेश फायर बर्क्स फैक्ट्री मे विस्फोट हो गया था, यह सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उपलब्ध पुलिस बल के जरिये दूरभाष से कंट्रोल रूम हरदा को सूचना दी गई। जिस पर से थाना सिविल लाईन हरदा में अपराध क्रमांक 42/2रा-304,308,34 भादवि व धारा 3 विस्फोटक अधिनियम का प्रकरण का कायम कर विवेचना में लिया गया। उन्होने बताया कि विवेचना के दौरान अभी तक गिरफ्तार आरोपियों में राजू उर्फ राजेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 55 साल नि. वार्ड क्र 02 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, सोमेश अग्रवाल पिता नंदलाल अग्रवाल उम्र 42 साल नि. वार्ड क्र 02 पुरानी सब्जी मंडी मानपुरा हरदा, मन्नी उर्फ रफीक खान उम्र 54 साल नि. मानपुरा हरदा, आशीष पिता राधाकिशन तमखाने जाति कहार उम्र 35 साल नि. खेडीपुरा हरदा की गिरफ्तारी पूर्व में की जा चुकी थी।
पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने बताया कि शनिवार को अमन पिता राधाकिशन तमखाने उम्र 31 साल नि. खेडीपुरा हरदा की गिरफ्तारी की गई जबकि रविवार को 1 अन्य आरोपी अभिषेक अग्रवाल पिता अशोक अग्रवाल उम्र 34 साल निवासी नर्मदा कालोनी वार्ड क्र. 1 खातेगांव जिला देवास की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि इस तरह अभी तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। जिनसे प्रकरण के संबंध मे बारीकी से पूछताछ की जाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। शेष आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है।